astrology vastu shastra tips bhagwan ko chadhaya hua phool kab utarna chahiye | घर के मंदिर से कितनी देर बाद हटाने चाहिए चढ़ाए गए फूल? जानें पूजा-पाठ

astrology vastu shastra tips bhagwan ko chadhaya hua phool kab utarna chahiye | घर के मंदिर से कितनी देर बाद हटाने चाहिए चढ़ाए गए फूल? जानें पूजा-पाठ


Last Updated:

Bhagwan ko chahaya hua Phool: घर के मंदिर में भगवान को फूल चढ़ाने और उन्हें हटाने को लेकर कई तरह की धार्मिक मान्यताएं और नियम होते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पूजा के बाद भगवान को अर्पित किए गए फूल मंदिर से कितनी देर बाद हटाने चाहिए. अगर आप भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं, तो यहां जानिए पूजा-पाठ से जुड़े इन जरूरी नियमों के बारे में, जिनका पालन करना बहुत शुभ माना जाता है.

Bhagwan ko chahaya hua Phool: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं को फूल चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि भगवान को ताजे और सुगंधित फूल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. यही वजह है कि लोग रोजाना सुबह और शाम अपने घर के मंदिर में फूल चढ़ाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान को अर्पित किए गए फूलों को मंदिर में कितनी देर तक रखना चाहिए? क्या इन्हें अगले दिन तक रखना उचित है या पूजा समाप्त होने के कुछ समय बाद ही हटा देना चाहिए? वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा में चढ़ाए गए फूलों को लेकर कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि घर के मंदिर से चढ़े हुए फूल कब हटाने चाहिए और इनका क्या करना चाहिए.

कितनी देर बाद हटाने चाहिए भगवान को चढ़ाए फूल? – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान को अर्पित किए गए फूलों को लंबे समय तक मंदिर में नहीं रखना चाहिए. जब फूल मुरझाने लगें, उनकी ताजगी और सुगंध खत्म होने लगे या वे सूखने लगें, तो उन्हें मंदिर से हटा देना चाहिए. सामान्य रूप से सुबह की पूजा में चढ़ाए गए फूल सूर्यास्त से पहले या प्रदोष काल की पूजा से पहले हटा देना चाहिए. वहीं शाम को अर्पित किए गए फूल अगले दिन सुबह पूजा से पहले हटा देने चाहिए. हालांकि, अलग-अलग परंपराओं और पूजा-पद्धतियों में इसके नियम अलग हो सकते हैं.

मंदिर में मुरझाए फूल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? – वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, घर के मंदिर में सूखे और मुरझाए फूल रखना अच्छा नहीं माना जाता है. ताजे फूल सकारात्मकता, पवित्रता और प्रसन्नता के प्रतीक माने जाते हैं, जबकि मुरझाए फूलों को बासीपन और उपेक्षा से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि पूजा स्थल को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए. इसलिए फूलों के मुरझाने पर उन्हें तुरंत हटा देना बेहतर माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चढ़ाए हुए फूलों का क्या करना चाहिए? – भगवान को अर्पित किए गए फूलों को सामान्य कचरे में फेंकने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन्हें किसी साफ स्थान पर मिट्टी में दबाया जा सकता है या पौधों की खाद बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. कुछ लोग इन्हें बहते जल में प्रवाहित करने की परंपरा भी निभाते हैं, लेकिन जल प्रदूषण से बचने के लिए ऐसा करने के बजाय मिट्टी में विसर्जित करना बेहतर है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान – घर के मंदिर में हमेशा ताजे फूल चढ़ाएं. पूजा स्थल पर गंदे, सूखे या सड़े हुए फूल ना रखें. फूल हटाते समय श्रद्धा और सम्मान का भाव बनाए रखें. पूजा के बाद मंदिर की नियमित सफाई भी करें. इससे पूजा स्थल स्वच्छ और सुंदर बना रहेगा.



Source link