Last Updated:
Priyanka Chopra Diwali Party Look: फेस्टिव सीजन में सबसे अलग और खास दिखना चाहती हैं, तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं. हाल ही में देसी गर्ल ने लॉस एंजलिस में दीवाली पार्टी हॉस्ट की, जिसमें उन्होंने इंडो-वेस्टर्न लुक अपनाया था. उनके इस आउटफिट में भारतीय कारीगरी और मॉडर्न डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन था, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी इससे इंस्पिरेशन ले सकते है.
दीवाली का त्योहार नजदीक है. इस मौके पर सेलिब्रिटीज के ट्रेडिशनल लुक्स देखने लायक होते हैं. इतना ही नहीं सबसे अलग दिखने के लिए आप भी इससे इंस्पिरेशन भी ले सकते हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने लॉस एंजलिस में दीवाली पार्टी होस्ट की जिसमें उन्होंने बरगंडी और गोल्डन कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना.
उनके इस आउटफिट में भारतीय कारीगरी और मॉडर्न डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला. खास बात है कि उन्होंने अपने लुक को हैवी जूलरी से ओवरलोड करने के बजाय गजरे और छोटे से मांग टीके के साथ पूरा किया. अगर आप भी किसी शादी, कॉकटेल पार्टी या फेस्टिव इवेंट में रॉयल दिखना चाहती हैं, तो प्रियंका के इन फैशन टिप्स को अपना सकती हैं. ( फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम@ Winnie Harlow, Social)
ट्रेडिशनल कढ़ाई के साथ चुनें मॉडर्न डिजाइन
प्रियंका के गाउन की सबसे खास बात उसकी जर्दोजी, बीडवर्क और गोल्डन थ्रेड एम्ब्रॉयडरी थी. गाउन का कॉर्सेट स्टाइल और ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे मॉडर्न लुक दे रहा था. आप भी फ्यूजन आउटफिट चुनते समय ऐसे डिजाइन देख सकती हैं, जिनमें पारंपरिक कढ़ाई के साथ मॉडर्न कट और फिटिंग हो. इससे आपका लुक रॉयल और स्टाइलिश लगेगा.
ज्वेल टोन कलर्स चुनें
फेस्टिव आउटफिट में पेस्टल शेड्स के बजाय बरगंडी, रूबी रेड, एमराल्ड ग्रीन और डीप वाइन जैसे रंग ट्राई करें. गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ ये रंग बेहद खूबसूरत लगते हैं. खासकर शाम की पार्टी और शादी के फंक्शन के लिए ये शेड्स शानदार विकल्प हैं.
गजरे से दें हेयरस्टाइल को देसी टच
प्रियंका ने अपने बालों को स्लीक लो बन में बांधा और उसमें सफेद चमेली का गजरा लगाया. इससे उनके हैवी गाउन को खूबसूरत ट्रेडिशनल टच मिला. आप भी लो बन, स्लीक बन या जूड़े के साथ गजरा लगा सकती हैं. ये सिंपल हेयरस्टाइल भी आपके लुक को खास बना देगा.
मांग टीके को बनाएं लुक का सेंटर पॉइंट
हैवी आउटफिट के साथ बहुत ज्यादा जूलरी पहनना जरूरी नहीं है. प्रियंका ने छोटे से कुंदन मांग टीके और स्टैक्ड ब्रेसलेट्स के साथ अपना लुक पूरा किया. आप भी हैवी नेकलेस की जगह मांग टीका, स्टेटमेंट ईयररिंग्स या खूबसूरत कंगन चुन सकती हैं.
मेकअप में रखें आउटफिट से मैचिंग
प्रियंका ने बरगंडी गाउन के साथ बेरी शेड की लिपस्टिक लगाई. साथ ही आंखों पर स्मोकी मेकअप और गालों पर हल्का हाइलाइटर लगाया. आप भी अपने आउटफिट के रंग से मिलता-जुलता लिप शेड चुनें. ध्यान रखें कि अगर आपका आउटफिट हैवी है, तो मेकअप को बैलेंस्ड रखना बेहतर रहेगा.