आखिर क्या है संजय गुप्ता के निधन का कारण? वर्सोवा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, घर के CCTV फुटेज से मिली ये जानकारी

आखिर क्या है संजय गुप्ता के निधन का कारण? वर्सोवा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, घर के CCTV फुटेज से मिली ये जानकारी


Last Updated:

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया. शुरुआती खबरों में बताया गया कि बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. अब इस मामले में वर्सोवा पुलिस की जांच और सामने आई जानकारी से हादसे की परिस्थितियों पर कुछ रोशनी पड़ी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इंडस्ट्री में पसरा मातम

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. उनके निधन के बाद अब उनकी मौत की वजह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. वर्सोवा पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है. वहीं, घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज से उस रात की पूरी घटना सामने आई है.

फुटेज के मुताबिक, देर रात किचन की ओर जाते समय संजय गुप्ता का संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़े. इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जो उनकी मौत की वजह बनी. हमारी सहयोगी वेब साइट मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में रात करीब 2 बजे की घटना दिखाई दी है.इसमें खुलासा किया गया है कि वह रात में डाइंग रूम से किचन में जा रहे थे, जिस वक्त उनके साथ ये हादसा हुआ और उनका निधन हो गया.

संजय गुप्ता की मौत का कारण

वर्सोवा पुलिस ने संजय गुप्ता की मौत के मामले में आकस्मिक निधन रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है. पुलिस को सुबह उनके निधन की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम जांच के लिए उनके घर पहुंची. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संजय गुप्ता मुंबई के वर्सोवा इलाके में जेपी रोड स्थित एक बिल्डिंग में रहते थे. उनके घर में CCTV कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज खंगालने पर हादसे की पूरी तस्वीर सामने आई.CCTV फुटेज के मुताबिक, रात करीब 2 बजे संजय गुप्ता ड्राइंग रूम में बैठे थे. कुछ देर बाद वह उठकर किचन की तरफ गए. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दीवार से टकराकर नीचे गिर पड़े. पुलिस अधिकारी ने बताया कि किचन और ड्राइंग रूम के बीच बनी दीवार के कोने से उनका सिर टकराया था, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी. फुटेज में उनके पास एक कुत्ता भी नजर आया.

बाथरूम में गिरने से हुई थी मौत

इसके अलावा अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात निधन हुआ. वह रात में अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे. इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. अगली सुबह परिवार के सदस्यों ने उन्हें देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिलहाल मुंबई की वर्सोवा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परिवार ने किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है. शुरुआती जांच में भी किसी गड़बड़ी या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही हैं.

बता दें कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त उनकी पत्नी, बेटा और बेटी घर में ही मौजूद थे, लेकिन तीनों अपने-अपने कमरों में सो रहे थे. रात काफी देर हो चुकी थी, इसलिए किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी. सुबह जब परिवार को संजय गुप्ता के बारे में पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ.



Source link