NZ A vs IND A: पहले दिन के खेल में चमका ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, पहली पारी में इंडिया की दमदार शुरुआत

NZ A vs IND A: पहले दिन के खेल में चमका ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, पहली पारी में इंडिया की दमदार शुरुआत


होमखेलक्रिकेट

जुरेल-पडिक्कल की दमदार बल्लेबाजी से इंडिया ए की दूसरे टेस्ट में दमदार शुरुआत

Last Updated:

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल औक कप्तान ध्रुव जुरेल ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के पहले दिन अर्धशतकीय पारी खेली. जुरेल 99 रन बनाकर नाबाद वापस पवेलियन लौटे, जबकि पडिक्कल ने 80 रनों की पारी खेली. दोनों की इस दमदार बल्लेबाजी से इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 291 रन बना लिए हैं.

Zoom

देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल

नई दिल्ली: कप्तान ध्रुव जुरेल के नाबाद 99 रन और देवदत्त पडिक्कल के 80 रन की मदद से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन शनिवार को सात विकेट पर 291 रन बनाये. जुरेल 155 गेंद में 99 रन बनाकर और आकाश दीप 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों अभी तक आठवें विकेट की साझेदारी में 69 रन जोड़ चुके हैं.

लंच के समय भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 87 रन था. यशस्वी जायसवाल को पहले ओवर की चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज फ्रेजर शीट ने पगबाधा आउट किया. लंच के बाद पहले ओवर में साइ सुदर्शन (41) आउट हो गए जिन्हें तेज गेंदबाज जेरोड मैकी ने विकेट के पीछे मिचेल हे के हाथों लपकवाया.

लगातार दूसरे मैच में चमका देवदत्त पडिक्कल का बल्ला

पडिक्कल ने दूसरा छोर संभालकर 101 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर 131 रन था लेकिन न्यूजीलैंड ने सात रन के भीतर तीन विकेट चटकाये. यश राठौड़ (13) पहले आउट हुए और उनके बाद पडिक्कल का विकेट गिरा. रविचंद्रन स्मरण को शीट ने पगबाधा आउट किया. वॉशिंगटन सुंदर को भी शीट ने ही पवेलियन भेजा. जुरेल और मानव सुतार (22) ने सातवें विकेट के लिये 62 रन की साझेदारी की. जुरेल ने 93 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

दोनों टीमों के बीच पहला मैच हुआ था ड्रॉ

वहीं, न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच पहले मैच की बात करें तो ये ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इस मैच में इंडिया ए की पहली पारी में बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही थी, टॉप ऑर्डर बुरी तरह से धराशाई हो गया था, लेकिन उसके बाद इंडिया ने बेहतरीन वापसी. खास तौर से देवदत्त पडिक्कल ने कमाल का खेल दिखाया. पडिक्कल ने 199 रनों की पारी खेली थी. हालांकि, उन्हें विवादित तरीके से आउट करार दिया, जिसके कारण वह अपना दोहर शतक पूरा नहीं कर पाए.



Source link