IIFA Award 2026: पापा शाहरुख का नाम रोशन कर गए आर्यन खान, पहले ही काम से रचा इतिहास, जीते 5-5 अवॉर्ड

IIFA Award 2026: पापा शाहरुख का नाम रोशन कर गए आर्यन खान, पहले ही काम से रचा इतिहास, जीते 5-5 अवॉर्ड


Last Updated:

IIFA Digital Awards 2026: आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2026 में बड़ी जीत हासिल की है. सीरीज को कुल 5 अवॉर्ड मिले हैं, जिनमें आर्यन का बेस्ट डायरेक्शन अवॉर्ड भी शामिल है. शाहरुख और गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने भी इस जीत का खास तरीके से जश्न मनाया है.

बॉलीवुड में स्टार किड्स के डेब्यू पर हमेशा लोगों की नजर रहती है. लेकिन शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक्टिंग के बजाय डायरेक्शन में कदम रखकर अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2026 में बड़ी कामयाबी मिली है. इस सीरीज ने एक या दो नहीं, बल्कि कुल 5 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. आर्यन को बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला, वहीं सीरीज को भी बेस्ट सीरीज चुना गया है. (फोटो साभार instagram@___aryan__)

आर्यन खान की इस कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि फिल्मी दुनिया में वह अपनी अलग जगह बनाने के लिए तैयार हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी डेब्यू सीरीज को दर्शकों के साथ अवॉर्ड जूरी से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. सीरीज की कहानी, कलाकारों की एक्टिंग और निर्देशन को खूब पसंद किया गया.(फोटो साभार instagram@___aryan__)

आर्यन खान की इस बड़ी जीत का जश्न उनके परिवार की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने भी मनाया है. शाहरुख खान और गौरी खान की इस कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर की है. पोस्ट की पहली स्लाइड में आर्यन खान की तस्वीर लगाई गई है, जिस पर बेस्ट डायरेक्शन के विनर के तौर पर उनका नाम लिखा है. (फोटो साभार instagram@redchilliesent )

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस पोस्ट के कैप्शन में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने लिखा- पांच जीत के साथ यह जश्न और भी खास हो गया है. ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2026 में कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. कंपनी की इस पोस्ट के बाद आर्यन की कामयाबी को लेकर चर्चा और बढ़ गई है. (फोटो साभार-IMDB)

आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2026 में आर्यन खान को ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला है. साथ ही उनकी इस सीरीज को बेस्ट सीरीज का खिताब भी मिला है. यह आर्यन का बतौर डायरेक्टर पहला प्रोजेक्ट है और पहली ही सीरीज के लिए इतना बड़ा सम्मान मिलना उनके करियर के लिए बहुत बड़ी अचीवमेंट है. (फोटो साभार instagram@redchilliesent )

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज में आर्यन ने फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को अपने अंदाज में दिखाया है. इसमें मनोरंजन के साथ कई ऐसे पहलू भी देखने को मिलते हैं, जिनकी वजह से यह शो लगातार चर्चा में रहा. (फोटो साभार-IMDB)

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की कामयाबी में इसकी स्टारकास्ट का भी बड़ा योगदान रहा है. सीरीज में नजर आए राघव जुयाल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला है. वहीं अन्या सिंह ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का खिताब अपने नाम किया. (फोटो साभार instagram@redchilliesent )

इसके अलावा सीरीज के गाने ‘नंबर 1’ के लिए उज्ज्वल गुप्ता को बेस्ट टाइटल ट्रैक का अवॉर्ड दिया गया है. इस तरह आर्यन की सीरीज ने निर्देशन और एक्टिंग से लेकर म्यूजिक तक कई कैटेगरी में अपनी जगह बनाई. (फोटो साभार instagram@redchilliesent )

आर्यन खान की इस सीरीज की खास बात इसकी शानदार स्टारकास्ट भी रही है. इसमें लक्ष्य, बॉबी देओल, राघव जुयाल, सहर बाम्बा, अन्या सिंह, मोना सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, रजत बेदी और गौतमी कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं. वहीं सीरीज में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के अलावा रणवीर सिंह, सारा अली खान, करण जौहर, एसएस राजामौली, बादशाह और दिशा पाटनी जैसे बड़े सितारों की झलक भी देखने को मिली. इन खास कैमियो ने सीरीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी थी. (फोटो साभार-IMDB)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link