Jaipur: जेल से छूटकर आया था युवक, युवती के साथ आमेर के होटल में ठहरा, सुबह बेड पर मिला शव

Jaipur: जेल से छूटकर आया था युवक, युवती के साथ आमेर के होटल में ठहरा, सुबह बेड पर मिला शव


Last Updated:

Jaipur Hotel Youth Death News: जयपुर ग्रामीण के आमेर-कुंडा स्थित दिल्ली रोड के एक होटल में नांगल सुसावतान निवासी रवि मीणा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. रवि एक युवती के साथ होटल में ठहरा हुआ था. सुबह नाक से खून बहता देख युवती ने पुलिस को सूचित किया. आमेर थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को सैटेलाइट अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया. हाल ही में जेल से छूटे रवि की मौत की वजह नशे का ओवरडोज मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Jaipur News: आमेर के होटल में मिला युवक का शव, नशे के ओवरडोज की आशंका

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के आमेर-कुंडा स्थित दिल्ली रोड पर एक होटल में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक एक युवती के साथ होटल में कमरा लेकर ठहरा हुआ था. सुबह कमरे में युवक को अचेत और मृत अवस्था में देखकर साथ मौजूद युवती ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू की.

आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा के अनुसार, नांगल सुसावतान निवासी रवि मीणा आमेर-कुंडा स्थित दिल्ली रोड के एक होटल में ठहरा हुआ था. उसके साथ विराटनगर निवासी एक युवती भी होटल के कमरे में मौजूद थी. सुबह करीब 11 बजे युवती की आंख खुली तो उसने रवि को बेड पर मृत पड़ा देखा. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रवि का शव बेड पर पड़ा था और उसकी नाक से खून निकल रहा था. पुलिस ने तुरंत एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए आमेर सैटेलाइट अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया.

हाल ही में जेल से बाहर आया था मृतक

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक रवि मीणा पूर्व में चोरी के एक मामले में जेल में बंद था और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, होटल में पहले एक अन्य युवक और युवती ने कमरा किराए पर लिया था. वह युवक गुरुवार को होटल से निकल गया था, जिसके बाद रवि वहां पहुंचा था.

नशे के ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जांच में सामने आया है कि गुरुवार रात रवि और युवती ने कमरों में नशा किया था. नशा करने के बाद युवती सो गई थी, जबकि सुबह रवि मृत अवस्था में मिला. पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में नशे के अत्यधिक सेवन (ओवरडोज) से मौत होने की प्रबल आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आमेर थाना पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक और वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.



Source link