ईरान-अमेरिका में महाडील का फॉर्मूला तैयार, यूरेनियम दूसरे देश भेजेगा, 7 दिन में खुलेगा होर्मुज


Last Updated:

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते का एक शुरुआती ड्राफ्ट सामने आया है. इसमें ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को किसी तीसरे देश भेजने या उसका संवर्धन स्तर घटाने का प्रस्ताव है. इसके बदले अमेरिका प्रतिबंधों और आर्थिक पाबंदियों में राहत दे सकता है. शुरुआती सहमति के सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की बात भी कही गई है.

Top Deals Inside

ईरान-US में महाडील का फॉर्मूला डन, यूरेनियम दूसरे देश भेजेगा, क्या है शर्तेंZoom

ईरान और अमेरिका में शांति की बात चल रही है.

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को बातचीत के जरिए खत्म करने की एक नई कोशिश सामने आई है. दोनों देशों के बीच संभावित समझौते के शुरुआती ड्राफ्ट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से लेकर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने तक कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं. Al Arabiya की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार किसी तीसरे देश को सौंप सकता है या उसमें यूरेनियम एनरिचमेंट का स्तर कम कर सकता है. इसके बदले अमेरिका को प्रतिबंधों, नाकेबंदी और दूसरी आर्थिक पाबंदियों में राहत देने के कदम उठाने होंगे. इस प्रस्ताव में एक और अहम बात है. शुरुआती सहमति बनने के सात दिनों के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही के लिए खोलने की बात कही गई है. यानी बातचीत सिर्फ परमाणु कार्यक्रम तक सीमित नहीं होगी, बल्कि समुद्री रास्तों की सुरक्षा और वैश्विक व्यापार पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है.

कहां हो सकती है अमेरिका-ईरान की बातचीत?



Source link