केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एमपी से राज्यसभा नामांकन पूरा, CM और प्रदेश अध्यक्ष रहे साथ

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एमपी से राज्यसभा नामांकन पूरा, CM और प्रदेश अध्यक्ष रहे साथ


Last Updated:

Hardeep Singh Puri MP Rajya Sabha Nomination: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नामांकन दाखिल करने मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंच गए हैं. वे जल्द ही अपना नॉमिनेशन लेटर जमा करेंगे. उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद हैं.

Zoom

Hardeep Singh Puri MP Rajya Sabha Nomination: बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उनके साथ मौजूद रहे. यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है और बीजेपी ने 28 अक्टूबर को पुरी को उम्मीदवार घोषित किया था. नामांकन के दौरान प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर पुरी की प्रस्तावक होंगी. उन्होंने बीजेपी कार्यालय में पहले ही सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

गुरुद्वारे और करुणाधाम पहुंचे पुरी
नॉमिनेशन से पहले हरदीप सिंह पुरी अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे पहुंचे और दर्शन किए. इसके बाद वे करुणाधाम भी गए. इस दौरान प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और विधायक भगवानदास सबनानी भी उनके साथ मौजूद रहे. इसके बाद पुरी प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी साथ रहे. उन्होंने पार्टी के संस्थापक सदस्यों कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. फिर वे सीएम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की.

कांग्रेस नेता किए गए नजरबंद
हरदीप सिंह पुरी के नॉमिनेशन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. कांग्रेस लगातार उनके नामांकन का विरोध कर रही है. नामांकन से पहले पुलिस ने कई कांग्रेस और यूथ कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया. कुछ नेताओं को थाने में बैठाया गया. पुलिस अंकित दुबे को हबीबगंज थाने, मोहित सक्सेना को अयोध्या नगर थाने और अमित खत्री को ऐशबाग थाने लेकर पहुंची. कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा कि पुलिस कितनी भी कोशिश कर ले, कांग्रेस जमकर विरोध करेगी. अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया पर टिकी हैं. नॉमिनेशन के बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया की जानकारी निर्वाचन आयोग की ओर से दी जाएगी.

राज्यसभा उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
2 नवंबर: नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख.
3 नवंबर: नामांकन पत्रों की जांच.
5 नवंबर: उम्मीदवारों के नाम वापसी की आखिरी तारीख.
12 नवंबर: मतदान और मतगणना.

मतदान का समय- सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा. मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती की जाएगी.



Source link