Hong Kong Sixes: करा ली बेइज्जती! हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान की जीत पर शहबाज शरीफ की बचकानी हरकत, जमकर हुए ट्रोल

Hong Kong Sixes: करा ली बेइज्जती! हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान की जीत पर शहबाज शरीफ की बचकानी हरकत, जमकर हुए ट्रोल


होमखेलक्रिकेट

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान की जीत पर बचकानी हरकत से ट्रोल हुए शहबाज शरीफ

Last Updated:

हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में भारत के खिलाफ मिली छोटी सी जीत पर पीएम शहबाज शरीफ इतने खुश हुए कि पाकिस्तानी टीम को उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई दे डाली, लेकिन इस बधाई के कारण पीएम शरीफ अब बुरी तरह से ट्रोल रहे हैं. शहबाज शरीफ ने अपने पोस्ट में कुछ ऐसी गलतियां कर दी जिस के कारण अब उनका मजाक बन रहा है.

Zoom

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

नई दिल्ली: हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली. इस जीत के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ इतने खुश हुए कि अपने एक्स हैंडल पर पूरी टीम को बधाई दे डाली. इस बधाई के कारण अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी टीम के लिए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 4 विकेट से जीत पर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई. यह क्रिकेट का अच्छा मैच था. मैं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम के खिलाड़ियों की तैयारी और समर्थन के लिए सराहना करता हूं.”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शहबाज को किया ट्रोल

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस पोस्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन्हें ट्रोल कर दिया. आकाश चोपड़ा ने शहबाज शरीफ को टैग करते हुए लिखा, “हमने भारत को हरा दिया बोलने की इतनी जल्दी है कि फैक्ट चेक भी नहीं किया. यूएई से हारे थे ओपनिंग मैच में और वैसे, आप पाकिस्तान के खेलने के स्तर का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उस देश के प्रधानमंत्री हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस के बारे में ट्वीट कर रहे हैं. मतलब, सच में!!!”

आकाश चोपड़ा का एक्स पोस्ट

टीम इंडिया को 4 विकेट से मिली हार

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने शशांक सिंह के 11 गेंद में 40 रनों की मदद से 6 ओवर में 88 रन का स्कोर खड़ा किया था. शशांक ने अपनी पारी में 5 छक्के उड़ाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान ने अब्बास आफरीदी के 8 गेंदों पर 35 रन और ख्वाजा नफे के 12 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी की मदद से 4 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. इस मैच में अब्बास ने क्रुणाल पांड्या के एक ओवर में लगातार पांच छक्के भी जड़े थे. इस तरह पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर मैच को जीता.



Source link