Samastipur News: आतिशबाजी की आड़ में चली गोलियां, पंच पति के मर्डर से मचा हड़कंप

Samastipur News: आतिशबाजी की आड़ में चली गोलियां, पंच पति के मर्डर से मचा हड़कंप


Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आतिशबाजी की आड़ में बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं और हत्या फरार हो गए. मृतक के कनपटी और पंचरे में गोली लगने की वजह से उनकी जान चली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है.

Zoom

समस्तीपुर में किसान की हत्या.

समस्तीपुरः बिहार में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. समस्तीपुर में बदमाशों ने पंचायत के पंच पति की हत्या कर दी. वह साइकिल से गुजर रहे थे, इसी बीच एक तरफ आतिशबाजी हो रही थी. शोर की आड़ में बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं. कनपटी में गोली लगने से उनकी मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला सरायरंजन थाना इलाके का बताया जा रहा है.

घात लगाकर बैठे थे बदमाश
घटना रायपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत रसलपुर वार्ड संख्या-6 की है. मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड संख्या-1 निवासी गांगो राय के 45 वर्षीय पुत्र सुबोध राय के रूप में हुई. उनकी पत्नी धर्मशीला देवी पंचायत की पंच हैं. बताया जाता है कि सुबोध राय शुक्रवार की देर शाम साइकिल से अपने घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर वार्ड संख्या-6 से गुजर रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. अपराधियों ने उनकी कनपटी और कमर में एक-एक गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

आतिशबाजी की आड़ में हत्या
ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय सुबोध राय की हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, उस वक्त घटनास्थल के आसपास ही आतिशबाजी हो रही थी. ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि अपराधियों ने किसी सुनियोजित साजिश के तहत आतिशबाजी के शोर का फायदा उठाया होगा, ताकि गोली चलने की आवाज लोगों को स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे. किसी को वारदात का तुरंत पता न चल सके.

हत्या की वजह नहीं आई सामने
गोलीबारी की सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है. समस्तीपुर सदर 1 के डीएसपी भी घटना स्तर पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली.



Source link