तमन्ना भाटिया पहुंचीं महाकाल की शरण में, मां के साथ भस्म आरती में लिया आशीर्वाद


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचीं. उन्होंने अपनी मां और परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया. दर्शन के बाद तमन्ना ने खुशी जाहिर की और मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ की. इससे पहले उन्होंने इंदौर में अपनी ज्लैवरी ब्रांड का प्रमोशन किया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

तमन्ना पहुंचीं महाकाल की शरण में, मां के साथ भस्म आरती में लिया आशीर्वादZoom

तमन्ना भाटिया महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करते हुए.

उज्जैन. बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए. तमन्ना ने अपनी मां और परिवार के साथ सुबह होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. इस दौरान अभिनेत्री पारंपरिक साड़ी पहने नजर आईं. दरअसल, तमन्ना भाटिया इंदौर में अपने ज्वैलरी स्टोर के प्रमोशन के लिए आई थीं. इंदौर में कार्यक्रम के बाद उन्होंने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया.

तमन्ना भाटिया शनिवार यानी 31 अक्टूबर की सुबह वह परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं. भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भी तमन्ना को देखने के लिए उत्सुकता नजर आई. भगवान महाकाल के दर्शन के बाद तमन्ना भाटिया ने अपनी खुशी जाहिर की.

अपनी मां के साथ तमन्ना भाटिया.

भस्म आरती में शामिल होकर अभिभूत हुईं तमन्ना

तमन्ना भाटिया ने कहा, “जय महाकाल. बहुत अच्छा लगा, अभी-अभी दर्शन करके आई हूं. सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन करने का आज मौका मिला. मैं बहुत आनंदित हूं. यहां परिवार के साथ आई हूं और मेरी मम्मी भी साथ हैं. बहुत खुशी है कि उन्हें भी आज भगवान महाकाल के दर्शन करने का मौका मिला.”

तमन्ना ने महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्था की तारीफ की

तमन्ना भाटिया ने मंदिर में दर्शन व्यवस्था की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी लोग पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन करते हैं. श्रद्धालुओं को देखकर उन्हें भी बहुत अच्छा महसूस हुआ. उन्होंने आराम से और पूरे आनंद के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए तमन्ना ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां बहुत बढ़िया इंतजाम हैं. उन्होंने दर्शन को आसान और अच्छा बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन का आभार भी जताया.



Source link