Anupama: अनुपमा पर हमले की तैयारी में मथैला, हायर करेगा गनमैन, गरबा के बीच आएगी नई मुसीबत


Last Updated:

Anupama Written Update: अनुपमा के सामने मथैला की नई साजिश, अब गनमैन से करवाएगा हमला! एक तरफ अनुपमा परिवार के साथ गरबा का जश्न मनाएगी, तो दूसरी तरफ उसके लिए नई मुसीबत खड़ी होने वाली है. क्या अनुपमा इस बार भी अपने परिवार को बचा पाएगी?

Top Deals Inside

अनुपमा पर हमले की तैयारी में मथैला, हायर करेगा गनमैन, आएगी नई मुसीबतZoom

अनुपमा अपकमिंग ट्विस्ट (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों कहानी में बहुत ही धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है जहां अनुपमा अपने परिवार और बच्चों की रक्षा के लिए बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही है. शो का यह नया ट्रैक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है.

एपिसोड की शुरुआत में मथैला अनुपमा पर इल्जाम लगाता है कि उसने चिकू को किडनैप करने की कोशिश की थी. अनुपमा उसकी इस बात पर भड़क जाती है और कहती है कि उसने कभी किसी को किडनैप नहीं किया है.

मथैला को अनुपमा ने दी कड़ी चेतावनी

अनुपमा उल्टा मथैला को सुनाती है कि उसी ने उसके बच्चों को परेशान करने की साजिश रची थी. गुस्से में आकर अनुपमा मथैला को सबक सिखाने की बात कहती है और उसे बुरी तरह डरा देती है . अनुपमा जब घर वापस लौटती है तो परिवार के सभी लोग उससे पूछते हैं कि वहां क्या हुआ था. अनुपमा थोड़ा थक चुकी होती है और वह सबको शांत रहने के लिए कहती है. वह परिवार को किसी भी तरह के सवाल न पूछने की सलाह देती है और सबको गरबा की तैयारी करने के लिए बोलती है. पाखी और परितोष इस बात को लेकर हैरान रहते हैं कि अनुपमा ने वहां क्या किया होगा .

अपकमिंग एपिसोड ट्विस्ट

आने वाले एपिसोड में कहानी और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है. मथैला अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए एक खतरनाक प्लान बनाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अनुपमा पर हमला करने के लिए एक गनमैन को काम पर रखने वाला है. दूसरी तरफ अनुपमा अपने परिवार के साथ मिलकर गरबा का जश्न मनाती नजर आएगी. देखना यह होगा कि अनुपमा इस नई मुसीबत का सामना कैसे करती है .



Source link