UP Aaj Ka Mausam : यूपी में ‘अर्नब’ का खौफ, नोएडा से मेरठ तक 23 शहरों में गरजेंगे बादल, सूर्यदेव खेलेंगे लुकाछिपी

UP Aaj Ka Mausam : यूपी में ‘अर्नब’ का खौफ, नोएडा से मेरठ तक 23 शहरों में गरजेंगे बादल, सूर्यदेव खेलेंगे लुकाछिपी


लखनऊ: देश से मानसून की पूरी तरह से विदाई जरूर हो गई हो. मगर, बदरा शांत होने का नाम नहीं ले रहे. उत्तर प्रदेश में इस समय चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखाई दे रहा है. शुक्रवार सुबह से लखनऊ, नोएडा, आगरा, मथुरा और जौनपुर समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई. ठंडी हवाएं भी चलीं. यहां तक कि जौनपुर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई. अलीगढ़ समेत 25 शहरों में आसमान में बादल छाए रहे. अब आज मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

धान की फसल को भारी नुकसान
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद 3 नवंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है. इसके बाद 1 नवंबर से मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम नागरिकों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

यहां चलेगी तेज हवाएं
मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बहराइच, कानपुर, बलरामपुर, अंबेदकर नगर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बागपत और वाराणसी मे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. वहीं, इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

बारिश प्रभावितों को मुआवजा दें : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने और फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने के शुक्रवार को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और खराब हुई फसल का आकलन कर उन्हें जल्द क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से संवाद करने और उन्हें तत्काल हरसंभव सहायता मुहैया कराने को कहा. स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

नोएडा में बारिश के बाद गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा पलटा
नोएडा के जेवर में शुक्रवार शाम दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर कनारसी गांव के पास गड्ढे में फंसकर ई-रिक्शा पलट गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए. ई-रिक्शा में करीब 7 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर कई गहरे गड्ढे हैं. बारिश के बाद इनमें पानी भरने से वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता.



Source link