Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 31 October 2026: कन्या राशि के लिए शनिवार आज का दिन बेहद शुभ है. व्यापार में मां लक्ष्मी की कृपा से लाभ, नौकरी में नई जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र में सराहना मिलने के योग हैं. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार व्यापार में माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं.
Aaj ka Kanya Rashifal 31 October 2026: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. खासकर चंद्रमा का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग तरह का प्रभाव डालता है. कभी ग्रहों की अनुकूल स्थिति से बिगड़े काम बनने लगते हैं, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और किन मामलों में आपको फायदा मिल सकता है, तो कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है.
आज का पंचांग
बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इसके साथ ही आद्रा नक्षत्र के बाद पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है.वहीं सिद्ध योग के बाद साध्य योग रहेगा. खास बात यह है कि चंद्रमा आज मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. आज आपको कहीं न कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है और आगे चलकर इससे आर्थिक लाभ मिलने के रास्ते भी खुल सकते हैं.
व्यापार मे बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
व्यापार करने वाले कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है.दुकानदारों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ सकती है.कारोबार में पहले के मुकाबले अच्छी स्थिति देखने को मिलेगी.आपने पहले कभी कोई निवेश किया है या अपने कारोबार में अपनी अच्छी साख बनाई है, तो आज उसका फायदा मिल सकता है. मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. हालांकि किसी भी बड़े आर्थिक फैसले को सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.
गाँव समाज मे आपके कार्य के की जाएगी सराहना
नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन नई उम्मीद लेकर आ सकता है.कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है. अधिकारियों की नजर आपके काम पर रहेगी और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. वहीं पिता, घर के बड़े-बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलने के योग हैं. उनके अनुभव और सलाह से आपका कोई जरूरी काम आसानी से पूरा हो सकता है. परिवार के लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
घर परिवार मे रहेगा शांति का माहौल
पारिवारिक और सामाजिक जीवन की बात करें तो आज घर में शांति और अच्छा माहौल बना रहेगा.परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर रहेगा. वहीं गांव और समाज में भी आपके काम की सराहना हो सकती है. प्रेम संबंधों में रहने वाले लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है. अगर आप अपने रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहते हैं, तो आज परिवार के सदस्यों से इस विषय पर बातचीत शुरू कर सकते हैं.बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकती है.
स्वास्थ के मामले मे रहे सावधान
हालांकि दिन अच्छा रहने के बावजूद स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती हैं.इसलिए खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें.लापरवाही करने से बचें.
आज का शुभ और अशुभ समय
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी के अनुसार आज सुबह 9 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.इसे शुभ समय माना जाता है.