अनु मलिक की ‘सा रे गा मा पा’ में वापसी, बोले- सिर्फ सुर और ताल से खास नहीं बनता गाना

अनु मलिक की ‘सा रे गा मा पा’ में वापसी, बोले- सिर्फ सुर और ताल से खास नहीं बनता गाना


Last Updated:

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ में बतौर स्पेशल जज वापसी की है, जहां उन्होंने कहा कि कोई भी गाना सिर्फ सुर और ताल से नहीं बल्कि सच्ची भावनाओं से ही लोगों के दिलों तक पहुंचता है .

Zoom

नई दिल्ली: मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक एक बार फिर टीवी पर अपने संगीत का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं. वह सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ में स्पेशल जज के तौर पर वापसी कर रहे हैं. इस शो से अनु मलिक का पुराना नाता रहा है. ऐसे में उनकी वापसी से फैंस भी काफी खुश हैं. शो के मंच पर उन्होंने संगीत को लेकर अपनी सोच शेयर की.

अनु का मानना है कि किसी गाने को खास बनाने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज, सुर और ताल काफी नहीं होते. उसमें भावनाएं भी होनी चाहिए, क्योंकि वही गाने को सुनने वालों के दिल तक पहुंचाती हैं.

गाने में भावनाएं होना क्यों जरूरी?

शो में वापसी को लेकर अनु मलिक ने कहा कि इस मंच पर लौटना उनके लिए पुरानी यादें ताजा करने जैसा है. उन्हें संगीत की दुनिया में रहना और नए सिंगर्स से मिलना हमेशा पसंद रहा है. उन्होंने बताया कि गाना सिर्फ आवाज का खेल नहीं है. उसे गाते समय उसके भाव और दर्द को समझना भी जरूरी है. जब कोई सिंगर पूरे दिल से गाता है, तभी उसका गाना सुनने वालों से जुड़ पाता है.

हर सिंगर की होती है अपनी पहचान

अनु मलिक ने कहा कि हर गायक का अपना अलग अंदाज होता है. कोई अपनी तेज आवाज से लोगों का ध्यान खींचता है, तो कोई अपनी गायकी में भावनाएं भरकर दिल जीत लेता है. यही वजह है कि एक ही गाने को अलग-अलग सिंगर्स की आवाज में सुनने पर उसका अनुभव बदल जाता है. उनके मुताबिक, अच्छा कलाकार वही है जो गाने के मतलब और उसकी गहराई को समझकर उसे गाए.

‘सा रे गा मा पा’ को बताया हिंदुस्तान का संगीतस्थान

अनु मलिक ने ‘सा रे गा मा पा’ की तारीफ करते हुए इसे ‘हिंदुस्तान का संगीतस्थान’ बताया. उन्होंने कहा कि यह मंच देश के अलग-अलग हिस्सों से नए टैलेंट को सामने लाने का काम करता है. इस सीजन में अनु मलिक के साथ शंकर महादेवन, जावेद अली, नीति मोहन और कुमार सानू भी जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, एक्टर श्रेयस तलपड़े शो को होस्ट कर रहे हैं. यह शो जी टीवी पर प्रसारित हो रहा है.



Source link