यश के बच्चों ने बड़े पर्दे पर पहली बार देखी फिल्म, आयरा-यथर्व ने लॉस एंजिल्स में ‘रामायण’ का उठाया लुत्फ

यश के बच्चों ने बड़े पर्दे पर पहली बार देखी फिल्म, आयरा-यथर्व ने लॉस एंजिल्स में ‘रामायण’ का उठाया लुत्फ


Last Updated:

साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यानी यश के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए फिल्म ‘रामायण’ बेहद खास बन गई है. लॉस एंजिल्स में आयोजित एक स्पेशल प्रीमियर के दौरान दोनों बच्चों ने इसका लुत्फ उठाया और खास बात है कि दोनों ने अपनी जिंदगी में पहली बार बड़े पर्दे पर कोई फिल्म देखी. इस फिल्म में यश ‘रावण’ का किरदार निभाने के साथ इसके सह-निर्माता भी हैं. यह मूवी 5 नवंबर को दुनियाभर में 50 हजार स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यश के बच्चों ने देखी ‘रामायण’ (फोटो: Instagram@thenameisyash)

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश इन दिनों अपकिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसमें वह लंकापति रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे. वहीं, बॉलीवुड स्टार यश ने फिल्म में भगवान श्रीराम का रोल निभाया है. इस बीच खबर है कि यश के दोनों बच्चों आयरा और यथर्व ने फिल्म ‘रामायण’ देख ली है. दोनों बच्चों ने इस फिल्म के जरिए अपनी जिंदगी में पहली बार सिनेमाघर का अनुभव लिया.

30 अक्टूबर को यथर्व के सातवें जन्मदिन के मौके पर लॉस एंजिल्स में ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई. इस दौरान सात साल की आयरा और यथर्व ने अपनी जिंदगी की पहली फिल्म बड़े पर्दे पर देखी. भारतीय संस्कृति की इस महान गाथा के साथ बच्चों का पहला सिनेमाई सफर शुरू होना अपने आप में बेहद यादगार बात है.

‘रामायण’ में रावण के किरदार में नजर आएंगे यश

फिल्म देखने के दौरान बच्चों का अनुभव कैसा रहा, इसे तो निजी ही रखा गया है, लेकिन यह वाकया दिल को छू लेने वाला है. इस सिनेमाई प्रोजेक्ट में रावण का किरदार निभा रहे यश के लिए यह फिल्म उनके करियर का एक बड़ा पड़ाव है, वहीं उनके बच्चों के लिए यह हमेशा उनके पहले सिनेमाई अनुभव की यादगार बनकर रहेगी. यश इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसके को प्रोड्यूसर भी हैं.

बेहद खास हैं यश के बच्चों के नाम

एक दिलचस्प पहलू यश के बच्चों के नाम का अर्थ भी है. यश और राधिका पहले ही यह बता चुके हैं कि उन्होंने अपने बच्चों के नाम काफी सोच-समझकर रखे हैं. बेटी ‘आयरा’ का नाम देवी लक्ष्मी के एक रूप ऐरावती से प्रेरित है, जबकि बेटे यथर्व का मतलब होता है संपूर्ण. यश और राधिका ने यह भी बताया था कि यथर्व के नाम में परिवार के सभी सदस्यों यश, राधिका और आयरा के नामों के अंश शामिल हैं.

50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में 50 हजार स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार है. इस सिनेमाई प्रोजेक्ट का मकसद भारत की पौराणिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और सभ्यता की जड़ों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी विजुअल इफेक्ट्स कंपनी DNEG और यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया जा रहा है. ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज होगी और इसका पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा.



Source link