स्टोरीटेलिंग में मास्टर हैं विपुल अमृतलाल शाह, इन 5 बड़े सितारों संग बड़े पर्दे पर बिखेरा जादू, सिनेमा में कायम की अमिट छाप

स्टोरीटेलिंग में मास्टर हैं विपुल अमृतलाल शाह, इन 5 बड़े सितारों संग बड़े पर्दे पर बिखेरा जादू, सिनेमा में कायम की अमिट छाप


Last Updated:

भारतीय सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने अपने बेहतरीन निर्देशन और अनूठे विजन से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है. थिएटर से करियर की शुरुआत करने वाले विपुल शाह ने पिछले दो दशकों में बैंक हीस्ट, फैमिली ड्रामा, रोमांटिक कॉमेडी और म्यूजिकल थ्रिलर जैसे अलग-अलग जॉनर में कल्ट फिल्में दी हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारों के साथ मिलकर दर्शकों को बेहतरीन सिनेमा अनुभव कराया है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन और समझदार स्टोरीटेलर्स में गिना जाता है. थिएटर और टेलीविजन से अपने सफर की शुरुआत करने वाले विपुल शाह ने जब बड़े पर्दे का रुख किया, तो अपने अलग कंटेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया. पिछले दो दशकों में बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उन्होंने कई ऐसी कल्ट और हिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने एक्टर्स के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. अपने इसी खास हुनर के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और मजबूत साख बनाई है.

विपुल अमृतलाल शाह की सबसे बड़ी खूबी अलग-अलग जॉनर की कहानियों को पर्दे पर उतारना है. बैंक हीस्ट, पिता-बेटे का भावुक रिश्ता हो या क्रॉस-कल्चरल कॉमेडी, उनकी फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ती हैं. वह फिल्मों में ऐसी अनूठी दुनिया रचते हैं, जहां सितारों की एक्टिंग कहानी में जान फूंक देती है. आज बड़े सितारों के साथ किए गए उनके कोलैबोरेशन और सिनेमाई सफर पर एक नजर डालते हैं.

अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ काम करने के लिए निर्देशक में विजन और विश्वास होना जरूरी है. यह करिश्मा निर्देशक विपुल शाह ने अपने करियर की शुरुआत में ही कर दिखाया था. साल 2002 की फिल्म ‘आंखें’ में उन्होंने बच्चन को एक जटिल किरदार विजय सिंह राजपूत के रूप में पेश किया. इसके बाद 2005 की फिल्म ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ में उन्होंने एक बीमार पिता और बेटे के भावनात्मक रिश्ते को बड़े पर्दे पर उतारा, जिसमें उनकी बेहतरीन अदाकारी आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विपुल शाह और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 2000 के दशक में कमर्शियल सिनेमा को नई पहचान दी. दोनों ने साथ मिलकर ‘आंखें’, ‘वक्त’ और ‘नमस्ते लंदन’ जैसी कई यादगार फिल्में दीं. ‘नमस्ते लंदन’ में पंजाबी मुंडे अर्जुन सिंह के किरदार में अक्षय की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. बाद में विपुल शाह ने बतौर प्रोड्यूसर ‘सिंह इज किंग’ और ‘हॉलिडे’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं. इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर मनोरंजन, भावना और एक्शन का बेहतरीन तालमेल पेश किया.

कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की मेनस्ट्रीम फिल्मों में स्थापित करने में विपुल शाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ (2007) में उन्होंने कैटरीना को जस्मीत (जैज) के रोल में कास्ट किया, जो दो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच उलझी लड़की की कहानी थी. अक्षय और कैटरीना की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद 2008 में विपुल शाह के प्रोडक्शन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंह इज किंग’ ने कैटरीना को इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों की कतार में खड़ा कर दिया.

साल 2009 में आई फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ में निर्देशक विपुल शाह ने सलमान खान को बिल्कुल नए और अलग अवतार में पेश किया. फिल्म में सलमान ने मन्नू नाम के एक बेपरवाह और प्रतिभाशाली म्यूजिशियन का किरदार निभाया, जो अपने दोस्त के रॉक बैंड से जुड़ने यूके जाता है. विपुल शाह ने सलमान के स्टारडम का बखूबी इस्तेमाल करते हुए उनके किरदार में दोस्ती, जुनून और भावनात्मक गहराई को बड़ी खूबसूरती से बड़े पर्दे पर उतारा.

‘लंदन ड्रीम्स’ में सलमान खान के साथ अजय देवगन की मौजूदगी ने फिल्म को और शानदार बना दिया. अजय ने अर्जुन का किरदार निभाया, जो संगीत को लेकर बेहद जुनूनी और महत्वाकांक्षी है. डायरेक्टर विपुल शाह ने दोनों बड़े सुपरस्टार के किरदारों को बेहतरीन ढंग से संतुलित किया.सलमान के चार्म के सामने अजय देवगन की गंभीर एक्टिंग की अपनी अलग छाप रही. दो बड़े सितारों के साथ इस म्यूजिकल ड्रामा को संभालकर विपुल शाह ने अपनी बेहतरीन निर्देशन क्षमता साबित की.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link