UP PCS Officer Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का तबादला, लखनऊ, रायबरेली, मथुरा समेत कई जिलों के अफसर बदले


Last Updated:

UP Transfer उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. हाल ही में जारी तबादला सूची के अनुसार, कई जिलों के पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है. इस ताजा प्रशासनिक फेरबदल के तहत हाथरस, लखनऊ, फतेहपुर, मथुरा, पीलीभीत और रायबरेली समेत कई अन्य जनपदों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.

Top Deals Inside

यूपी में PCS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ, रायबरेली समेत कई जिलों के अफसर बदलेZoom

कई जिलों के अफसरों का तबादला हुआ.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था मशीनरी को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चला है. प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी रखते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कई सीनियर अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. इस ताजा फेरबदल के बाद से प्रशासनिक गलियारों और विभिन्न जिलों के महकमों में खासी हलचल देखने को मिल रही है.

ताजा प्रशासनिक तबादला सूची के मुताबिक, कई अधिकारियों की नई जगहों पर तैनाती की गई है. इस सूची में हाथरस के एसडीएम रहे राज बहादुर को अब अपर जिला अधिकारी (न्यायिक), बुलंदशहर के पद पर भेजा गया है. वहीं, लखनऊ के एसडीएम संजय कुमार यादव को पदोन्नत करते हुए अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, फतेहपुर के एसडीएम दुर्गेश यादव को विशेष कार्याधिकारी, राहत आयुक्त कार्यालय बनाया गया है, जबकि राहत आयुक्त कार्यालय से शशि कुमार को एसडीएम, फतेहपुर के रूप में नई तैनाती दी गई है.

अधिकारियों की स्थानांतरण एवं तैनाती सूची

क्र.सं. धिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती / स्थानांतरण
1 राज बहादुर एसडीएम, हाथरस अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बुलंदशहर
2 संजय कुमार यादव एसडीएम, लखनऊ अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ
3 दुर्गेश यादव एसडीएम, फ़तेहपुर विशेष कार्याधिकारी, राहत आयुक्त कार्यालय
4 शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी, राहत आयुक्त कार्यालय एसडीएम, फ़तेहपुर
5 सुशील कुमार सिंह एसडीएम, मथुरा एसडीएम, फ़तेहपुर
6 हेमन्त कुमार चौधरी एसडीएम, पीलीभीत विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
7 मांधाता प्रताप सिंह विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसडीएम, पीलीभीत
8 मयक गोस्वामी एसडीएम, पीलीभीत बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), चकबंदी मुख्यालय, लखनऊ
9 अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), चकबंदी मुख्यालय, लखनऊ एसडीएम, पीलीभीत
10 अमित कुमार-2 प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली
11 अशोक कुमार गुप्ता स्थानांतरणाधीनअपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ

लिस्ट में और भी नाम है

प्रशासनिक सूची में अन्य महत्वपूर्ण बदलावों के तहत मथुरा के एसडीएम सुशील कुमार सिंह को फतेहपुर भेजा गया है, पीलीभीत के एसडीएम हेमन्त कुमार चौधरी को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है, और इसी प्राधिकरण से मान्धाता प्रताप सिंह को एसडीएम, पीलीभीत के पद पर तैनात किया गया है. इसके अलावा पीलीभीत में ही मयंक गोस्वामी को बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), लखनऊ भेजा गया है, जबकि चकबंदी मुख्यालय लखनऊ से अजय कुमार को एसडीएम, पीलीभीत बनाया गया है.

क्यों किया गया ट्रांसफर

प्रशासनिक फेरबदल के इस क्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक श्री अमित कुमार-2 को अपर जिला अधिकारी (प्रशासन), रायबरेली की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इसी पद से जुड़े अशोक कुमार गुप्ता को सहकारी चीनी मिल संघ का नया प्रधान प्रबंधक बनाया गया है. शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नए कार्यभार को ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं. इस बड़े फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के आम जनता तक पहुंचाना है.



Source link