Modi wont go anywhere slogan। Banaskantha PM Modi visit। ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, खरगे के बयान पर PM के समर्थन में गुजरात से आया जवाब

Modi wont go anywhere slogan। Banaskantha PM Modi visit। ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, खरगे के बयान पर PM के समर्थन में गुजरात से आया जवाब


Last Updated:

PM Narendra Modi Gujarat Visit: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के बाद गुजरात के बनासकांठा में ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’ के नारे गूंज उठे. पीएम मोदी के दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि जब तक भारत विकसित, आत्मनिर्भर और गरीबी मुक्त नहीं बन जाता, पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इस दौरान पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त और बनास डेयरी की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया.

Zoom

पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं.

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के दिवंगत पिता को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद राजनीति में भूचाल आ गया और अब इसका करारा जवाब गुजरात की धरती से दिया गया है. बनासकांठा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के सामने युवाओं और जनता ने एक सुर में ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’ का ऐसा नारा बुलंद किया, जिसने पूरी कांग्रेस को सन्न कर दिया है. पूरा बवाल तब शुरू हुआ जब पटना में वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर खरगे बोल रहे थे. वहां एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर खरगे ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर डाला.

इस बयान पर बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाया. शुक्रवार को बनासकांठा के भिलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खुद को एक युवा नागरिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार पीएम मोदी और उनके दिवंगत माता-पिता को राजनीति में घसीटती है. संघवी ने कहा कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश की जनता एक ही बात कह रही है, ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे.’

कब तक ‘कहीं नहीं जाएंगे’ मोदी? संघवी ने गिनाई लिस्ट
संघवी ने इस नारे को देश के सीधे विकास से जोड़ दिया. उन्होंने मंच से साफ किया कि जब तक भारत दुनिया की टॉप इकोनॉमी नहीं बन जाता, हर गरीब को पक्का मकान नहीं मिल जाता, लखपति दीदियों की संख्या रिकॉर्ड नहीं तोड़ देती और भारत पूरी तरह ‘आत्मनिर्भर’ नहीं बन जाता, तब तक मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं. जब तक देश से परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति पूरी तरह खत्म नहीं होती, तब तक पीएम मोदी का यह सफर जारी रहेगा.

बनासकांठा को मिली करोड़ों की सौगात
राजनीतिक पलटवार के साथ-साथ यह दौरा विकास की बड़ी सौगातें भी लेकर आया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने बताया कि कभी पानी-बिजली की किल्लत झेलने वाला बनासकांठा आज डेयरी सेक्टर का पावरहाउस बन चुका है. कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की गई और ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ का शुभारंभ हुआ. पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 25 साल पूरे होने के इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे इलाके में जश्न का माहौल देखने को मिला.



Source link