बच्चों के साथ कुएं में कूदीं 2 बहनें, 6 की मौत, क्या है मामला?


Last Updated:

शिवपुरी में दो सगी बहनों ने अलग-अलग जगहों पर अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. दोनों में से एक बहन प्रेग्नेंट भी थी. पुलिस दोनों के आत्महत्या की वजह तलाशने में लगी हैं. हालांकि, परिवार का कहना है कि छोटी बहन के पति की एक हफ्ते पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बच्चों के साथ कुएं में कूदीं 2 बहनें, 6 की मौत, क्या है मामला?Zoom

शिवपुरी में दो अलग-अलग घटनाओं में 6 की मौत हुई. (यह तस्वीर AI से बनाई गई है,)

भोपाल. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ही तरीके के दो अलग-अलग हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. दोनों ही मामले जुड़े हुए हैं. दोनों ही हादसे में कुएं में कूदकर जान देने का मामला है. शिवपुरी के गुरगर गांव में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. वहीं, कोलरस इलाके के पास खोंकर गांव में उसकी बहन ने भी अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इन घटनाओं में दो बहनों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई. इनमें से एक बहन प्रेग्नेंट भी थी. दोनों बहनों के नाम अंजलि राव और सीता रावत है. अंजलि की उम्र 35 साल थी जबकि सीता की उम्र 40 साल थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बैरोड पुलिस ने बताया कि बुधवार यानी 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे, गुरगर गांव में अंजलि अपने 6 साल के बेटे प्रशांत के साथ कुएं में कूद गई. साथ में उसकी 3 बेटियां भी थीं, लेकिन आखिरी मौके पर पीछे हट गईं. सबसे बड़ी बेटी मोनिका ने खुद को रोका और अपनी दो छोटी बहनों को भी रोका. वे भागकर घर गईं और परिवार के अन्य सदस्यों को इस घटना के बारे में बताया. हालांकि, जब तक परिजन मौके पर पहुंचे. अंजलि और उसके बेटे प्रशांत को कुएं से बाहर निकालास लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब छह सप्ताह पहले एक सड़क हादसे में अपने पति धर्मवीर सिंह रावत को खोने के बाद से अंजलि गहरे सदमे और मानसिक परेशानी से गुजर रही थी. अपनी छोटी बहन के साथ हुई इस घटना के कुछ ही घंटों बाद, सीता ने भी कोलरस इलाके में अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. सेसाई गांव की रहने वाली सीता अपने बच्चों- राखी (14), प्रियंका (11) और श्लोक (6) के साथ खोंकर गांव के एक खेत में गई थी.

बुधवार शाम 6 बजे के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और वे उनकी तलाश में निकल पड़े. कुछ ही देर में, उन्हें एक खेत में कुएं के पास जूते-चप्पल मिले. कुएं के अंदर झांकने पर उन्हें पानी में एक बच्चे का शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. रात करीब 11 बजे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सीता तथा उसके तीन बच्चों के शव बरामद किए. सीता के देवर हकम सिंह ने बताया कि दोनों बहनें आपस में बहुत करीब थीं और अक्सर फोन पर बात करती थीं.

पति की मौत से सदमे में थी अंजलि

परिवार को शक है कि अंजलि की मौत के बारे में पता चलने के बाद सीता गहरे सदमे में आ गई थी. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन दोनों घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध नहीं जोड़ा है. जांचकर्ताओं का कहना है कि वे इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या खेत के लिए निकलने से पहले ही सीता को अपनी बहन की मौत की खबर मिल गई थी. शिवपुरी की एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने कहा कि इन दोनों घटनाओं से जुड़ी घटनाओं का सही क्रम अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले की जांच चल रही है. बैराड पुलिस अंजलि और उसके बेटे प्रशांत की मौत के मामले की जांच कर रही है, जबकि कोलारस पुलिस सीता और उसके बच्चों की मौत के मामले की जांच कर रही है.



Source link