रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पंड्या को टाटा-बाय-बाय, तिलक वर्मा का पत्ता क्यों कटा?

रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पंड्या को टाटा-बाय-बाय, तिलक वर्मा का पत्ता क्यों कटा?


होमखेलक्रिकेट

रोहित होंगे MI के कप्तान, हार्दिक के बाद तिलक वर्मा को क्यों नहीं मिला मौका?

Last Updated:

IPL इतिहास की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस अब अपनी सबसे बड़ी गलती सुधारने जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की माने तो आईपीएल 2027 से पहले रोहित शर्मा को दोबारा टीम की कमान मिलने वाली है. हार्दिक पंड्या की जगह लेने के लिए जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव सरीखे अनुभवी तो तिलक वर्मा जैसे युवा विकल्प भी मौजूद थे, लेकिन हिटमैन ही इस जिम्मेदारी के लिए बेहतर आंके गए.

Zoom

रोहित शर्मा दोबारा बनने वाले हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान

नई दिल्ली: रोहित शर्मा दोबारा मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने वाले हैं. पांच बार की आईपीएल चैंपियन फ्रेंचाइजी ने एकबार फिर अपने सबसे सफल कप्तान पर भरोसा जताने का फैसला किया है. पिछले सीजन के खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पंड्या के ट्रेड होने की बात चल रही है, लेकिन अगर यह संभव नहीं होता है तो ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार वह रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने के लिए भी तैयार हैं.

तिलक वर्मा की जगह रोहित क्यों बनाए जा रहे कप्तान
खबरों की माने तो जब आईपीएल के पिछले सीजन में टीम बुरे दौर से गुजर रही थी, मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट तभी चाहता था कि हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटा दिया जाए, लेकिन सवाल यह था कि अब कमान किसे सौंपी जाए. सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार प्लेयर्स के रहते किसी नए चेहरे को कप्तान बनाने का विकल्प भी था. अगर फ्रेंचाइजी भविष्य के लिए टीम तैयार करना चाहती, तो तिलक वर्मा भी एक मजबूत विकल्प हो सकते थे, इसके बजाय फ्रेंचाइजी ने रोहित पर भरोसा जताना ही जरूरी समझा, जिनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार ट्रॉफी जीती.

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 14 में से 10 मैच गंवाए, टीम नौवीं पोजिशन पर रहीं. द इंडियन एक्सप्रेस को एक सूत्र ने बताया:

शुरुआत में रोहित ने तिलक वर्मा का नाम सुझाया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे खुद कप्तानी संभालने का अनुरोध किया, जिसके लिए वे अब मान गए हैं. न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले कई दौर की बातचीत हुई थी और नए कोचों की नियुक्ति के समय भी रोहित से सुझाव मांगे गए थे.

रोहित को हटाकर पंड्या बनाए गए थे कप्तान
2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से पूरी तरह कैश-आधारित ट्रेड के जरिए लाकर कप्तान बनाया था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने अपने घरेलू मैच के दौरान कई बार पंड्या को हूट भी किया था.



Source link