Delhi Jahangirpuri fire। Jahangirpuri cylinder blast। Delhi house fire incident। शराबी ने घर में लगाई आग, फिर सिलेंडर में कराया धमाका, दमकलकर्मी लपेटे

Delhi Jahangirpuri fire। Jahangirpuri cylinder blast। Delhi house fire incident। शराबी ने घर में लगाई आग, फिर सिलेंडर में कराया धमाका, दमकलकर्मी लपेटे


होमताजा खबरDelhi

शराबी ने घर में लगाई आग, फिर सिलेंडर में कराया धमाका, दमकलकर्मी लपेटे में आया

Last Updated:

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नशेड़ी बेटे ने अपने ही घर में आग लगा दी, जिससे अंदर रखा सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया. आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी अंकित इस भयानक हादसे में बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है

शहजादा हाशमी.

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज और फिल्मी मामला सामने आया है कि सच में दिमाग सुन्न हो जाए. एक शराबी बेटे की घिनौनी करतूत ने पूरे मोहल्ले में खौफ का माहौल बना दिया. बताया जा रहा है कि नशे में धुत भारत नाम के इस लड़के ने घर में पहले कपड़ों और अलमारी को फूंका, और फिर हद तो तब पार कर दी जब गैस सिलेंडर में ही आग लगा दी. बस फिर क्या था, जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग के बेकसूर कर्मचारी अंकित बुरी तरह झुलस गए. आनन-फानन में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है और अब आगे की कार्रवाई जारी है!

घर में आग लगाकर सिलेंडर तक पहुंचा युवक
पूरा मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र का है. यहां भारत नाम के करीब 30 वर्षीय युवक पर घर में आग लगाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भारत ने घर में रखे कपड़ों में आग लगा दी. इसके बाद उसने अलमारी को आग के हवाले कर दिया. आरोप है कि उसने घर में रखे गैस सिलेंडर में भी आग लगा दी. घर से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को फोन किया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे. इसी दौरान घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया.

सिलेंडर ब्लास्ट में फायरकर्मी अंकित झुलसा
धमाके के वक्त दमकल विभाग का कच्चा कर्मचारी अंकित घर के अंदर मौजूद था. उसका बेल्ट नंबर AFO-032 बताया गया है. सिलेंडर फटने से निकली आग की चपेट में अंकित आ गया. वह गंभीर रूप से झुलस गया. धमाके के बाद मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने अंकित को बाहर निकाला. इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. उसे LNJP अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल वहां उसका उपचार चल रहा है.

मां बोली- रातभर सोने नहीं देता बेटा
इस घटना के बाद आरोपी की मां राधा रानी ने भी बेटे की हरकतों को लेकर दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि बेटा रातभर उन्हें सोने नहीं देता. वह आए दिन गंदी हरकतें करता है. पड़ोसियों ने भी युवक की नशे की आदत और उसके व्यवहार को लेकर शिकायत की. स्थानीय लोगों के मुताबिक भारत नशे में अक्सर गली में हंगामा करता है. उसकी हरकतों से आसपास रहने वाले लोग भी परेशान थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी भारत को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आग लगाने के पीछे की परिस्थितियों और सिलेंडर में आग लगने की घटना की भी पड़ताल की जा रही है.



Source link