Last Updated:
फिल्म ‘सैयारा’ से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां उन्होंने IIFA 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है .
अनीत पड्डा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड (फोटो साभार-instgram@aneetpadda_)
नई दिल्ली: अनीत पड्डा और उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फिल्म ‘सैयारा’ से घर-घर में वाणी बत्रा के नाम से अपनी खास पहचान बनाने वाली इस शानदार एक्ट्रेस ने अपने नाम एक और बड़ी कामयाबी कर ली है. दरअलल अनीत ने IIFA 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘सैयारा’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मिला है. IIFA ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस साल के विनर्स की लिस्ट शेयर की है जिसमें अनीत का नाम देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं.
सैयारा में वाणी बत्रा बन मचाया गदर
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मचाया था धमाल
‘सैयारा’ सिर्फ अनीत के करियर के लिए ही खास नहीं रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने बड़ा तहलका मचा दिया था. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 580 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. नए कलाकारों की फिल्म होने के बावजूद इसका इतना बड़ा कलेक्शन करना अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है. फिल्म के गाने और इसकी इमोशनल कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाई थी.
IIFA 2026 में इन सितारों को भी मिला सम्मान
IIFA 2026 के इस बड़े मंच पर अनीत पड्डा के अलावा कई दूसरे कलाकारों को भी उनके बेहतरीन काम के लिए अवॉर्ड मिले. रणवीर सिंह को फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. वहीं संजय दत्त और अक्षय खन्ना को भी उनके दमदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया. अनीत पड्डा के लिए यह अवॉर्ड उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि है और अब फैंस को उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.