Last Updated:
Sabarmati-Varanasi Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य शुभारंभ किया. इस नई रेल सेवा के शुरू होने से गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिलेगा, साथ ही बाबा काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और आरामदायक यात्रा का बेहतरीन विकल्प प्राप्त होगा.
साबरमती से वाराणासी के लिए शुरू हुई नई स्पेशल ट्रेन. पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी.
Sabarmati-Varanasi Special Express: पश्चिम और उत्तर भारत के रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज, 30 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहुप्रतीक्षित साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस नई रेल सेवा के शुरू होने से गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच की दूरियां कम होंगी और तीनों राज्यों के बीच आवागमन करने वाले लाखों यात्रियों को सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.
वाराणसी से साबरमती के लिए कब?
वहीं, रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना शाम 5.30 बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी. ये ट्रेन अगले दिन रात 8.15 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में ये गाड़ी सुबह 5.20 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी.
श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष राहत
यह ट्रेन विशेष रूप से गुजरात और राजस्थान से बाबा काशी विश्वनाथ धाम (वाराणसी) आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी. अब यात्रियों को बिना किसी परेशानी के सीधे वाराणसी तक की यात्रा करने का अवसर मिलेगा. रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी एक नई गति मिलेगी.
कौन-कौन रहा मौजूद
साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस उद्घाटन समारोह में कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान राज्यसभा सांसद श्री राजेश शुक्ला, अहमदाबाद (पश्चिम) के सांसद श्री दिनेशभाई मकवाणा, अहमदाबाद के महापौर श्री हितेशभाई बारोट सहित कई स्थानीय विधायक और पश्चिम रेलवे के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने इस नई ट्रेन को क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताया.