FMS Delhi Admission: IIM को टक्कर देता है दिल्ली का यह मैनेजमेंट कॉलेज, 1 करोड़ तक मिल जाता है हाइएस्ट पैकेज

FMS Delhi Admission: IIM को टक्कर देता है दिल्ली का यह मैनेजमेंट कॉलेज, 1 करोड़ तक मिल जाता है हाइएस्ट पैकेज


Last Updated:

FMS Delhi Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी का फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कम फीस और तगड़े प्लेसमेंट के मामले में बड़े-बड़े आईआईएम को कड़ी टक्कर देता है. एफएमएस दिल्ली में कैट स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है. जानिए एफएमएस दिल्ली की फीस, कोर्सेस और पैकेज से जुड़ी हर डिटेल.

Zoom

FMS Delhi Admission: एफएमएस दिल्ली में कम फीस में शानदार ROI मिलता है

नई दिल्ली (FMS Delhi Admission). आईआईएम देश के सबसे बेहतरीन मैनेजमेंट संस्थान माने जाते हैं. लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में स्थित एक कॉलेज मैनेजमेंट की पढ़ाई के मामले में इन बड़े IIM को कड़ी टक्कर देता है. इस संस्थान का नाम फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज यानी FMS Delhi है. एमबीए एस्पिरेंट्स इसे ‘द रेड बिल्डिंग ऑफ ड्रीम्स’ कहते हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी का यह कॉलेज शानदार एकेडमिक क्वॉलिटी, बेहतरीन फैकल्टी और गजब प्लेसमेंट रिकॉर्ड के चलते एमबीए स्टूडेंट्स की पहली पसंद बना हुआ है.

एफएमएस दिल्ली में IIM के मुकाबले कम फीस पर देश का सबसे बेहतरीन मैनेजमेंट कोर्स कराया जाता है. रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट (ROI) के मामले में यह कॉलेज सबको पीछे छोड़ देता है. यहां एडमिशन के लिए देश की सबसे कठिन मैनेजमेंट परीक्षा ‘कैट’ पास करना जरूरी है. इसके बाद आगे के राउंड्स के आधार पर फाइनल सिलेक्शन होता है. कॉर्पोरेट जगत में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए जानिए एफएमएस दिल्ली में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया, एमबीए कोर्स की लिस्ट और फीस-पैकेज का गणित.

FMS Delhi में एडमिशन कैसे मिलता है?

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दाखिला पाना आसान नहीं है. इसके लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT में बेहतरीन परसेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है. कैट रिजल्ट के आधार पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आगे के राउंड्स के लिए बुलाया जाता है. इसके बाद कॉलेज पर्सनल इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन (GD) और एक्सटेंपोर जैसे राउंड्स आयोजित करते हैं. इन सभी चरणों में प्रदर्शन और एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होती है. इसके बाद ही स्टूडेंट्स को यहां एडमिशन मिलता है.

FMS दिल्ली की फीस स्ट्रक्चर

आईआईएम या प्राइवेट बी-स्कूल से एमबीए करने में 20 से 25 लाख रुपये या उससे अधिक का खर्च आता है. वहीं FMS दिल्ली इस मामले में बिल्कुल अलग है. दिल्ली यूनिवर्सिटी का हिस्सा होने के कारण यहां एमबीए फुल टाइम कोर्स की कुल फीस बेहद कम (लगभग 2 लाख रुपये के आस-पास पूरे 2 साल की) है. इतनी कम फीस में देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ाई का मौका मिलना किसी वरदान से कम नहीं है. यही वजह है कि यहां का ROI (रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट) देश में सबसे बेहतरीन माना जाता है.

एफएमएस दिल्ली एमबीए कोर्स लिस्ट

एफएमएस मुख्य रूप से अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए प्रसिद्ध है. इसके अलावा, संस्थान वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए एमबीए एग्जीक्यूटिव और एमबीए एग्जीक्यूटिव हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन जैसे खास कोर्सेस भी संचालित करता है. एफएमएस दिल्ली से बिजनेस मैनेजमेंट में डॉक्टोरल प्रोग्राम (PhD) करने का भी शानदार मौका मिलता है. यह रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बहुत मुफीद है.

एफएमएस दिल्ली एवरेज प्लेसमेंट रिकॉर्ड

कम खर्च और धमाकेदार प्लेसमेंट FMS की सबसे बड़ी USP है. हर साल देश-विदेश की टॉप कंपनियां (जैसे कंसल्टिंग, फाइनेंस, ई-कॉमर्स और टेक जायंट्स) यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं. हाल के वर्षों के प्लेसमेंट आंकड़ों पर नजर डालें तो एफएमएस दिल्ली का एवरेज पैकेज 30 से 35 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक रहा है. सबसे ऊंचा पैकेज कई बार 1 करोड़ रुपये सालाना के पार भी पहुंच जाता है. इतनी कम फीस में ऐसा पैकेज मिलना ही इसे आईआईएम का बेस्ट ऑल्टरनेटिव बनाता है.



Source link