Eetha: ट्रेलर से पहले आ गई ‘ईठा’, हाथों में घुंघरू, नाक में नथ, पैठणी साड़ी पहन इतराईं श्रद्धा कपूर, देखें Photos


Last Updated:

Shraddha Kapoor Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ट्रेलर रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने मराठी मुगली लुक में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. आप भी देखें उनकी सुंदर पिक्स.

नई दिल्ली: श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’को लेकर हर जगह छाई हुई हैं. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने पहले ही बता दिया था कि इस फिल्म का ट्रेलर 30 अक्तूबर यानी आज रिलीज होने वाला है. अब ट्रेलर आने से ठीक पहले श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर मराठी मुगली लुक में जबरदस्त झलक शेयर कर दी है, जिसमें वे बला की सुंदर दिख रही हैं.

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर आज यानी 30 अक्टूबर को आने वाला है. ऐसे में श्रद्धा के फैंस पलकें बिछाकर ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेलर रिलीज से पहले श्रद्धा ने अपने फैंस के लिए कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं.

श्रद्धा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ये पिक्स शेयर की हैं. इस लेटेस फोटोज को देख फैंस दिल हार बैठे हैं. जहां पर्पल और पिंक कलर की पैठणी साड़ी पहनें श्रद्धा स्वर्ग से उतरी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. उनकी ये तस्वीरें देख श्रेया घोषाल भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई.उन्होंने श्रद्धा की पोस्ट पर ‘हार्ट आइज इमोजी’ कमेंट किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

श्रद्धा कपूर के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने मराठी मुगली वाला गेटअप लिया है. इस साड़ी के साथ उन्होंने पफ स्लीव्स वाली डिजाइनर ब्लाउज पहनी है. पहली तस्वीर में श्रद्धा ने हाथों में घुंघरू पकड़े रॉयल अंदाज में पोज दिया. इस दौरान उनकी स्माइल काफी प्यारी लग रही थी.

पैठणी साड़ी के साथ श्रद्धा कपूर की ज्वेलरी ने भी हर किसी का ध्यान खींचा. उन्होंने नाम में मराठी स्टाइल नग वाली नथ पेयर की थी, जो श्रद्धा पर काफी जच रही थी. वहीं गले में उन्होंने सुंदर सा सेट कैरी किया था.

श्रद्धा कपूर के हेयरस्टाइल की बात करें तो, उन्होंने हाफ रोल चोटी बनाया था. इसके साथ उन्होंने बालों में गजरा भी कैरी किया है, जो श्रद्धा के लुक में चार चांद लगा रहा है. माथे पर बिंदी लगाए श्रद्धा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं.

श्रद्धा कपूर ने अपने मराठी मुगली लुक में काफी एफर्ड डाला है. इस बात का अंदाजा आप उनकी फोटोज देखकर लगा सकते हैं. एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस कमेंट में जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है मैं आपके प्यार में हूं.

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ की बात करें तो आज ही इसका ट्रेलर आने वाला है, जिसके लिए फैंस वेट कर रहे हैं. ट्रेलर रिलीज से पहले श्रद्धा ने अपनी ये फोटोज शेयर की, जिसमें उनके कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस ने लिखा- आज ट्रेलर नहीं आ रहा है. ईठा आ रही है ईठा. इसी कैप्शन के साथ उन्होंने अपनी ये खूबसूरत पिक्स शेयर की हैं. जिसपर लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं.

फिल्म ‘ईठा’ में महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर उन्हीं का मुख्य किरदार निभा रही हैं.  श्रद्धा को इस तरह के एक दमदार और अलग रोल में बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

श्रद्धा कपूर की इस बड़ी फिल्म में दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर से लेकर कई बेड़े सितारे नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जिसे लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link