टीम इंडिया फिर हुई फिलिप्स ‘फोबिया’ का शिकार, ऑकलैंड में बजाया भारतीय गेंदबाजों का बैंड, ठोका 48 गेंदो पर 107 रन

टीम इंडिया फिर हुई फिलिप्स ‘फोबिया’ का शिकार, ऑकलैंड में बजाया भारतीय गेंदबाजों का बैंड, ठोका 48 गेंदो पर 107 रन


होमखेलक्रिकेट

टीम इंडिया फिर हुई फिलिप्स ‘फोबिया’ का शिकार, बॉलर्स का ऑकलैंड में बजाया बैंड

Last Updated:

glenn philips 100: हेग्ले ओवल में खेले गए पहले दोनों मैचों में 82 और 70 रनों की पारी खेलने वाले फिलिप्स जब वैलिंगटन पहुंचे तो लगा कि भारतीय गेंदबाज उनको रोकने का प्लान बना कर आएं होगे पर ऐसा हुआ भी जब ग्लेन सिर्फ 17 रन बना पाए पर ऑकलैंड में कहानी फिर पहले दोनों मैचों वाली नजर आने लगी. फिलिप्स ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सीरीज का अपना तीसरा अर्धशतक लगा दिया और इस बात को साबित भी किया कि वो मौजूदा किवी टीम में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक है.

Zoom

चौथे टी-20 में ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंदों पर ठोका शतक

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम में इन दिनों दो बातों की जमकर चर्चा हो रही है एक तो हर शहर की खूबसूरती को कैसे कैमरे में कैद किया जाए और दूसरा ग्लेन फिलिप्स को कैसे रन बनाने सो रोका जाए. भारतीय टीम ने भले ही लगातार 3 टी 20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली हो पर अभी तक वो फ्लाइंग मशीन ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी का तोड़ नहीं ढूढ़ पाए हैा नतीजा हर मैच में फिलिप्स का बैट फाइटर जेट बन जाता है और फिर वो शुरु करते है मैदान पर चौकों और छक्को की बारिश और खेल देते हैं शतकीय पारी. अभिषेक शर्मा के बाद फिलिप्स दूसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने इस सीरीज में शतक लगाया.

हेग्ले ओवल में खेले गए पहले दोनों मैचों में 82 और 70 रनों की पारी खेलने वाले फिलिप्स जब वैलिंगटन पहुंचे तो लगा कि भारतीय गेंदबाज उनको रोकने का प्लान बना कर आएं होगे पर ऐसा हुआ भी जब ग्लेन सिर्फ 17 रन बना पाए पर ऑकलैंड में कहानी फिर पहले दोनों मैचों वाली नजर आने लगी. फिलिप्स ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सीरीज का अपना तीसरा 50+यानि शतक  लगा दिया और इस बात को साबित भी किया कि वो मौजूदा किवी टीम में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक है.

ग्लेन फिलिप्स भारतीय जर्नलिस्ट पर हुए आगबबूला.

फिलिप्स फोबिया का शिकार है भारतीय गेंदबाज

ऑकलैंड में जब ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने आए तो तीसरे ओवर में दो विकेट गिर चुके थे और स्कोरबोर्ड पर 35 रन लगे थे. फिलिप्स के आते ही उनके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने घेराबंदी भी शुरु की पर जिस फॉर्म में वो बल्लेबाजी कर रहे है उसके आगे सब बेकार साबित हुआ. मंयक यादव की रफ्तार, प्रिंस यादव का वैरिएशन हो या अक्षर पटेल की फिरकी हर किसी का ईलाज लेकर मानो फिलिप्स मैदान पर उतरे थे. नतीजा आते ही उन्होंने काउंटर अटैक किया और भारतीय में में हलचल मचा दी. महज 30 गेंदो पर 50 रन पूरा करने वाले फिलिप्स ने ये फिर बता दिया कि क्रिकेट पंडित सिर्फ उनकी फील्डिंग की बात ना करें उनकी बल्लेबाजी पर भी चर्चा करें. अर्धशतक के बाद फिलिप्स तो और खतरनाक मोड में आ गए और मैदान के हर कोने में बड़े शाट्स लगाए. 46 गेंदो पर शतक लगाने वाले फिलिप्स ने अर्शदीप की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया.

अभिषेक को कड़ी टक्कर दे रहे हैं फिलिप्स

ब्रेसवेल के साथ सिर्फ 40 गेंद पर 115 रनों की साझेदारी करने वाले फिलिप्स के खिलाफ अभी तक खेले गए 4 मैचों उनकी  सुनामी को रोकने का कोई भी प्लान जो टीम इंडिया ने बनाया वो सब बेकार हो गया. चार मैचों में 3 अर्धशतक लगाना वो भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करके कतई आसान नहीं होता क्योंकि आपको सेचुएशन के हिसाब से बल्लेबाजी करनी होती है. अब तक इस सीरीज में 100 के उपर की औसत से बल्लेबाजी कर रहे है जो ये दर्शाता है कि उन्होंने किस तरह से सीरीज में डॉमिनेट किया है. फिलिप्स इस सीरीज में अब तक 21 चौके और 16 छक्के लगा चुके है. इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन फिलहाल फिलिप्स के नाम पर है.



Source link