‘मेरा कोई फैन क्लब नहीं’, CM विजय के बेटे जेसन ने फैंस को किया अलर्ट, बोले- फर्जी अकाउंट्स से रहें सावधान

‘मेरा कोई फैन क्लब नहीं’, CM विजय के बेटे जेसन ने फैंस को किया अलर्ट, बोले- फर्जी अकाउंट्स से रहें सावधान


Last Updated:

Jason Sanjay On Fake Accounts: तमिलनाडु के CM विजय थलापति के बेटे जेसन संजय ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी की है. उन्होंने साफ किया कि उनका कोई ऑफिशियल फैन क्लब नहीं है और उनके नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट्स से सावधान रहने की जरूरत है.

Zoom

फेक अकाउंट पर विजय थलापति के बेटे का बड़ा बयान (फोटो साभार-@jason.sanjay_official)

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के बेटे और फिल्म डायरेक्टर जेसन संजय इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट्स को लेकर फैंस को अलर्ट किया है. जेसन ने साफ कर दिया है कि उनका कोई ऑफिशियल फैन क्लब, एसोसिएशन या कम्युनिटी ग्रुप नहीं है.

जेसन संजय ने अपने रियल सोशल मीडिया अकाउंट्स की लिस्ट भी शेयर की है. साथ ही फैंस से अपील की है कि वे किसी भी अनजान अकाउंट पर भरोसा न करें और न ही उसके जरिए आने वाले मैसेज या बिजनेस ऑफर को उनका समझें.

जेसन संजय ने दिखाए ऑफिशियल अकाउंट्स

जेसन संजय ने 29 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक जरूरी बात शेयर की है. उन्होंने बताया है कि उनके असली और ओरिजिनल सोशल मीडिया पेज कौन-कौन से हैं. उन्होंने उन सभी अकाउंट्स के लिंक और यूजरनेम भी फैंस के साथ शेयर कर दिए हैं, जो खुद उनके हैं या फिर जिनकी उन्होंने परमिशन दी है. डायरेक्टर ने साफ कह दिया है कि इस लिस्ट के अलावा अगर उनके नाम या फोटो से कोई दूसरा पेज दिखता है, तो वह एकदम फर्जी है. ऐसे किसी भी अकाउंट से आने वाले मैसेज, कमेंट या बिजनेस के ऑफर से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि ऐसे फेक अकाउंट्स की किसी भी हरकत की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी.

फैन क्लब और ग्रुप को लेकर कही ये बात

जेसन ने अपने बयान में फैन पेज को लेकर भी बात साफ कर दी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई भी ऑफिशियल फैन क्लब शुरू नहीं किया है और न ही किसी ग्रुप को ऐसी कोई मान्यता दी है. अगर कोई पेज खुद को उनका असली फैन क्लब बताता है, तो वह झूठा है और उसे उनकी कोई परमिशन नहीं मिली है. उनकी इस बात का मकसद फैंस को फर्जी लोगों और गलत जानकारी से बचाना है. खासकर उन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है जिन्हें ऐसे फेक अकाउंट्स से पर्सनल मैसेज या काम के ऑफर मिलते हैं.

फिल्म ‘सिग्मा’ से किया डायरेक्शन में डेब्यू

अगर काम की बात करें तो जेसन संजय ने फिल्म ‘सिग्मा’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है. यह एक जबरदस्त थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संदीप किशन मेन रोल में हैं. यह फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तीस अक्टूबर यानी आज से नेटफ्लिक्स पर आ रही है. जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, वे अब इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे.



Source link