Last Updated:
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह का लेकर बड़ी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी है. उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है. माने अब अनंत सिंह को जेल जाना होगा. मालूम हो कि वह दुलारचंद यादव मर्डर केस में जमानत पर थे. उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई थी. लेकिन दुलारचंद यादव के पोते ने जमानत खारिज करने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी. जिसमें अनंत सिंह के क्राइम रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बेल खारिज करने की गुजारिश की गई थी.
अब अनंत सिंह. (फाइल फोटो)
पटनाः मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी गई. साथ ही अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का ऑर्डर दिया गया. इस फैसले के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब उन्हें तय समय के भीतर अदालत के आदेश का पालन करना होगा. ऐसे में अनंत सिंह की फिर से जेल वापसी तय है. खास बात यह है कि साल 2025 में 30 अक्टूबर यानी आज ही के दिन दुलारचंद यादव की हत्या की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की अनंत सिंह की जमानत
दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. इस जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. याचिका में जमानत दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाए गए थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है.
दुलारचंद यादव हत्याकांड में बढ़ीं मुश्किलें
दुलारचंद यादव की हत्या 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान हुई थी. इस मामले में अनंत सिंह का नाम सामने आया था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बाद में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आए थे. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उनकी जमानत खत्म हो गई है.
1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का समय दिया है. यानी उन्हें इस तारीख तक अदालत के सामने आत्मसमर्पण करना होगा. इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में भी हलचल तेज होने की संभावना है.
हाल ही जेडीयू से बेदखल किए गए अनंत सिंह
मालूम हो कि जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. इसके बाद अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग भी की गई. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा इस संबंध में विधानसभा पहुंचे थे. वहीं, नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी दिया गया. अनंत सिंह फिलहाल पटना के माल रोड स्थित सरकारी आवास में रहते हैं.