Last Updated:
CBSE Class 10 12 Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने वाली है. जानिए इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल आने में देरी क्यों हुई, प्रैक्टिकल कब होंगे और पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें.
CBSE Class 10 12 Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द जारी होने वाली है
नई दिल्ली (CBSE Board Exams 2027 Date Sheet). साल 2026 में सीबीएसई बोर्ड ने सितंबर में डेटशीट जारी कर दी थी. लेकिन इस बार अक्टूबर बीतने को है और अभी तक बच्चे शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. इस देरी ने स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की धड़कनें बढ़ा दी हैं. फाइनल शेड्यूल के बिना पढ़ाई का पूरा प्लान बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. हालांकि, पिछले ट्रेंड्स पर नजर डालें तो सीबीएसई किसी भी वक्त ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर डेटशीट का पीडीएफ लिंक एक्टिव कर सकता है.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में देरी क्यों हुई?
आमतौर पर सीबीएसई सितंबर के अंत तक डेटशीट जारी कर देता है. इससे स्कूल और स्टूडेंट्स, दोनों को अपनी तैयारी के लिए 4-5 महीने का समय मिल जाता है. बोर्ड के कुछ नए शैक्षणिक बदलाव, Subject Combinations की समीक्षा और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में देरी की मुख्य वजह माना जा रहा है. सीबीएसई सुनिश्चित कर रहा है कि स्टूडेंट्स को परीक्षा के बीच में पर्याप्त गैप मिले. इससे उन्हें किसी भी तरह के मानसिक तनाव या हड़बड़ी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 डेटशीट की पीडीएफ कब और कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई जैसे ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर टाइमटेबल जारी करेगा, आप इन आसान स्टेप्स में पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे:
- सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए ‘CBSE 10th & 12th Datesheet 2026’ या लेटेस्ट सर्कुलर सेक्शन पर क्लिक करें.
- एग्जाम शेड्यूल वाली पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इस फाइल को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने स्टडी टेबल के पास रख लें.
2027 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कब होगी?
सीबीएसई बोर्ड के पैटर्न के अनुसार, थ्योरी परीक्षाएं फरवरी महीने के मध्य से शुरू हो जाएंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं मार्च के अंत तक खत्म होंगी. वहीं, 12वीं के कई वोकेशनल और भाषा के पेपर अप्रैल के शुरुआती हफ्तों तक चलते हैं. सीबीएसई थ्योरी एग्जाम शुरू होने से पहले यानी जनवरी में स्कूलों में इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी कर ली जाती हैं. स्टूडेंट्स को अपने स्कूल के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है. इससे प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सटीक तारीखों की जानकारी समय पर मिल सकेगी.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट का इंतजार किए बिना सिलेबस समय पर पूरा कर लें और रिवीजन पर फोकस करें. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इसलिए नए टॉपिक्स पढ़ने के बजाय पुराने सैंपल पेपर्स, एनसीईआरटी की किताबों और पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करने पर ध्यान दें. अपने कमजोर विषयों को पहचानकर रोजाना कम से कम 1 घंटा उन पर दें. टाइम मैनेजमेंट का खास ख्याल रखें, जिससे एग्जाम हॉल में किसी भी तरह का डर या कन्फ्यूजन न रहे.