बकाया बिल की चिंता छोड़िए, त्योहारों पर नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, योगी सरकार का आदेश

बकाया बिल की चिंता छोड़िए, त्योहारों पर नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, योगी सरकार का आदेश


Last Updated:

Electricity Supply News: दिवाली और छठ पर घरों को रोशन करने के लिए अब बिजली कटौती की चिंता नहीं सताएगी. योगी सरकार ने त्योहारों के दौरान पूरे यूपी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने साफ कहा है कि बकाया बिल के नाम पर त्योहारों में किसी का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. साथ ही ट्रिपिंग रोकने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Zoom

बिजली की नहीं होगी कटौती.

लखनऊ: दिवाली हो या छठ, त्योहारों के बीच बिजली कटौती लोगों का मजा किरकिरा कर देती है. घरों में रोशनी, पूजा-पाठ और मेहमानों के आने-जाने के बीच बिजली गुल होने से काफी परेशानी होती है. इसी को देखते हुए योगी सरकार ने त्योहारों पर प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी तेज कर दी है. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती और शटडाउन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बकाया बिल के नाम पर नहीं कटेगा कनेक्शन

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया है कि दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों के दौरान बकाया वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं. इसका मतलब है कि त्योहारों के दिनों में लोगों को बिजली के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. हालांकि, बड़े और संगठित बिजली चोरों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. छोटे उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न करने की भी हिदायत दी गई है.

ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के निर्देश

कई इलाकों में त्योहारों के समय बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर दबाव बढ़ जाता है. इसके चलते ट्रिपिंग और बार-बार बिजली जाने की समस्या होती है. मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि नियमित बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बकायेदारों की वजह से परेशानी नहीं होनी चाहिए. जहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है, वहां तुरंत काम कराया जाए.

बिजली बिल में मिलेगी 9.70% की राहत

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नवंबर के बिजली बिलों में 9.70 प्रतिशत की राहत मिलने पर उपभोक्ताओं को बधाई दी. इस छूट का लाभ घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगातार पांचवें महीने मिलेगा. इससे बिजली बिल भरने वाले लोगों को कुछ आर्थिक राहत मिलेगी.

नई नगर पंचायतों में भी सुधरेगी बिजली व्यवस्था

मंत्री ने नवसृजित नगर पंचायतों में बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में भी जिला मुख्यालयों की तरह निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति होनी चाहिए. इसके लिए जरूरत पड़ने पर नगर विकास विभाग अतिरिक्त बजट देने को तैयार है. अधिकारियों को बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं.



Source link