दिल्‍लीवालों के लिए रेड अलर्ट, आंधी तूफान के साथ होगी बारिश – imd red alert rain and thunderstorm in delhi coolest October day in 4 years


होमताजा खबरDelhi

दिल्‍लीवालों के लिए रेड अलर्ट, आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

Last Updated:

IMD Delhi Red Alert: दिल्‍ली में मौसम के तेवर काफी बदले हुए हैं. अर्नब चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के बीच देश की राजधानी में मौसम का मिजाज 29 अक्‍टूबर 2026 से ही बदला हुआ है. गुरुवार देर शाम से रातभर बारिश होती रही.अब IMD ने बारिश और आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

Top Deals Inside

दिल्‍लीवालों के लिए रेड अलर्ट, आंधी तूफान के साथ होगी बारिशZoom

मौसम विभाग ने दिल्‍ली में बारिश और आंधी-तूफान की संभावनाओं के बीच रेड अलर्ट जारी किया है.

IMD Delhi Red Alert: दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में मौसम का तेवर 29 अक्‍टूबर से ही खराब है. गुरुवार अहले सुबह बूंदाबांदी के बाद देर शाम से जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो शुक्रवार सुबह में ही इससे राहत मिली. अब मौसम विभाग ने दिल्‍ली के मौसम को लेकर नई चेतावनी जारी की है. IMD ने नेशनल कैपिटल के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. दूसरी तरफ, गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक मौसम के बिगड़े मिजाज का नतीजा यह है कि पिछले 4 साल में 29 अक्‍टूबर का दिन सबसे ठंडा रहा. आसमान में छाए बादल और बारिश की वजह से तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए दिल्‍ली में बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब यह हुआ कि इस अवधि में जहां तक संभव हो घरों के अंदर ही रहा जाए. साथ ही प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. आंधी-तूफान के चलते पेड़ और बिजली के खंभों के गिरने की घटनाएं होने की आशंका ज्‍यादा रहती है. इसके अलावा तेज बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की वजह से ट्रैफिक व्‍यवस्‍था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है.

4 साल का टूटा रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को छिटपुट बारिश और दिनभर छाए बादलों के कारण अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है. बुधवार को यह 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले अक्टूबर में इतना कम अधिकतम तापमान 8 अक्टूबर 2022 को दर्ज किया गया था. उस दिन मध्यम बारिश के बाद पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. हालांकि, बादल छाए रहने से रात का तापमान बढ़ गया. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

कहां कितनी बारिश

गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई. सफदरजंग में 0.5 मिलीमीटर और पालम में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के झरोड़ा कलां में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 44 मिलीमीटर बारिश हुई. इसी अवधि में पीतमपुरा में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण और चक्रवात ‘अर्नब’ से बने छत्तीसगढ़ के डिप्रेशन के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रही हैं. इन प्रणालियों के मिलेजुले असर से उत्तर भारत में बारिश और तापमान में गिरावट हुई है. उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर से मौसम प्रणालियां साफ होने लगेंगी. इसके बाद न्यूनतम तापमान गिरने और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है. नवंबर के दूसरे सप्ताह से अधिकतम तापमान फिर गिर सकता है.



Source link