Aamir Khan- Gauri Spratt Karwa Chauth: आमिर खान की तीसरी पत्नी ने रखा पहला करवाचौथ, पर्पल गरारे में सजीं गौरी, पति के साथ दिए पोज

Aamir Khan- Gauri Spratt Karwa Chauth: आमिर खान की तीसरी पत्नी ने रखा पहला करवाचौथ, पर्पल गरारे में सजीं गौरी, पति के साथ दिए पोज


Last Updated:

Aamir Khan- Gauri Spratt First Karwa Chauth: आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शादी के बाद दोनों ने पहला करवाचौथ साथ मनाया. इस खास मौके पर गौरी का ट्रेडिशनल लुक देखने लायक था. वहीं, आमिर भी पत्नी के साथ पूरे उत्साह में नजर आए. अनिल कपूर के घर पहुंचे इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड में करवाचौथ का त्योहार हर साल सितारों के जश्न और उनके खास अंदाज को लेकर चर्चा में रहता है. इस बार आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ने भी शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मनाया. खास मौके पर गौरी पर्पल रंग के खूबसूरत गरारे में सजकर तैयार हुईं. वहीं, आमिर भी पत्नी के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए. अनिल कपूर के घर पूजा में शामिल होने पहुंचे इस कपल ने पैपराजी को साथ में पोज भी दिए. दोनों की केमिस्ट्री और सादगी भरे अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया. आखिर शादी के महज कुछ महीने बाद आमिर और गौरी का यह पहला करवाचौथ इतना खास क्यों रहा, देखिए पूरी तस्वीरें. फोटो साभार- विरल भयानी

29 अक्टूबर को बॉलीवुड में करवाचौथ की रौनक देखने को मिली. हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर सितारों का जमावड़ा लगा. इस खास मौके पर आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे. शादी के बाद गौरी का यह पहला करवाचौथ था. ऐसे में दोनों के लिए यह त्योहार और भी खास रहा. फोटो साभार- विरल भयानी

अनिल कपूर के घर के बाहर आमिर और गौरी को साथ देखकर पैपराजी भी एक्साइटेंड हो गए. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था. कैमरों के सामने कपल ने साथ में पोज दिए. इसके बाद उन्होंने पैपराजी का अभिवादन किया और वहां से रवाना हो गए. इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी. उनकी बॉन्डिंग देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. फोटो साभार- विरल भयानी

Add News18 as
Preferred Source on Google

करवाचौथ के मौके पर आमिर और गौरी ने भले ही सादगी भरा लुक चुना, लेकिन दोनों का अंदाज खास रहा. आमिर खान प्रिंटेड कुर्ते के साथ हैरम पैंट पहने नजर आए. उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा और पैरों में चप्पल पहनी थी. वहीं, गौरी स्प्रैट पर्पल रंग के खूबसूरत गरारे में दिखाई दीं. इसके साथ उन्होंने मैचिंग पोटली बैग कैरी किया था. फोटो साभार- विरल भयानी

गौरी का पारंपरिक अंदाज काफी पसंद किया गया. वहीं, आमिर का सादा लुक भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा. दोनों ने अपने पहनावे में ज्यादा तामझाम नहीं किया. इसके बावजूद उनकी जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए. फोटो साभार- विरल भयानी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी. यह आमिर की तीसरी शादी है. दोनों ने एक निजी समारोह में शादी रचाई थी. इस दौरान परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था. हालांकि, इस रिश्ते की चर्चा इससे काफी पहले शुरू हो गई थी. फोटो साभार- विरल भयानी

आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी को मीडिया और फैंस से मिलवाया था. इसके बाद उन्होंने बताया था कि दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. फोटो साभार- विरल भयानी

बॉलीवुड में करवाचौथ के मौके पर अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर होने वाला जश्न भी खास पहचान रखता है. हर साल फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां और स्टार वाइव्स यहां पूजा और सेलिब्रेशन के लिए पहुंचती हैं. इस बार भी शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक कई सितारे इस खास मौके पर नजर आए. ऐसे में आमिर खान और गौरी स्प्रैट की मौजूदगी ने भी इस जश्न को खास बना दिया. खासकर शादी के बाद गौरी का पहला करवाचौथ होने की वजह से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. फोटो साभार- विरल भयानी

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link