दिल्ली में रातभर गरजते रहे बादल, आसमान से बरसता रहा पानी
Last Updated:
Delhi-NCR Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना व्यक्त की थी. दूसरी तरफ, अर्नब चक्रवाती तूफान के असर के चलते मौसम में पहले से ही नमी आ चुकी थी, ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रिगर हो गया. इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड तक में देखने को मिला है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 29 अक्टूबर 2026 की शाम से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी. रात होते होते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. (फाइल फोटो)
Delhi-NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक्टिव वेदर सिस्टम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को दिनभर बादल छाए रहे और कभी-कभार बूंदाबांदी भी हुई. शाम होते ही हवा की गति के साथ ही बारिाश की रफ्तार भी बढ़ गई. देर रात आसमान में बिजलियां कड़कने लगीं और बादल गरजने लगे. इसके साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों के लोगों को ठंडकपन का अहसास होने लगा. लोगों को पंखे की रफ्तार तक धीमी करनी पड़ी.