Last Updated:
30 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों के लिए नया कार्य आरंभ करने और व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्रवार का दिन विद्यार्थियों और कारोबारियों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है.
Aaj Ka Singh Rashifal 30 October 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के ज्योतिषी महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, 30 अक्टूबर को पंचमी तिथि रहेगी और चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में गोचर करेगा. सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन कई मामलों में शुभ रह सकता है. व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं, वहीं नया काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल माना जा रहा है. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अच्छे परिणाम पाने के लिए मेहनत पर ध्यान देना होगा. हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. वैसे कोई परेशानी के योग नहीं है.
करियर और शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र नई रणनीति के साथ पढ़ाई शुरू कर सकते हैं. नियमित अभ्यास और मेहनत से उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहने के संकेत हैं. कामकाज में कोई बड़ा बदलाव या विशेष अवसर मिलने की संभावना कम है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखे और विवादों से दूर रहे.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
कारोबार के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी माना जा रहा है. व्यापारियों को अपने काम में मुनाफा मिल सकता है. यदि आप कारोबार का विस्तार करने या किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे शुरू करने पर विचार कर सकते हैं. निवेश और व्यावसायिक सौदों से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रह सकती है. छोटे दुकानदारों के लिए भी दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है. उन्हें ग्राहकों की जरूरतों और कारोबार की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों का दिन सामान्य रह सकता है. फिर भी खानपान में लापरवाही करने से बचना होगा. पेट से जुड़ी परेशानी या पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है. ऐसे में समय पर भोजन करें और बहुत अधिक तला-भुना खाने से बचें. यदि परेशानी लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें.
पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा और आपसी समझ से घरेलू मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है. ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय साथी की बात समझने का प्रयास करें. बातचीत में संयम रखने से रिश्तों में अनावश्यक तनाव से बचा जा सकता है.
आज का शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य महेंद्र शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है. इसके लिए चावल, दूध, दही, मिश्री या नारियल का दान कर सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.