Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफेयर की चर्चाएं अब ऑफिशियल हो चुकी हैं. ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के नए एपिसोड में जाह्नवी ने आखिरकार शिखर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है. उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपनी जिंदगी के एक बेहद खूबसूरत मोड़ पर हैं. हालांकि, फैंस के मन में उठ रहे शादी के सवालों पर विराम लगाते हुए एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि फिलहाल दो-तीन साल तक उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है.
शिखर पहाड़िया संग रिश्ते पर जाह्नवी कपूर ने की बात. (फोटो: Instagram@shikharpahariya/janhvikapoor)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले कुछ समय से शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को चर्चा में बनी हुई हैं. मगर दोनों ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर कभी मुहर नहीं लगाई. हालांकि, अब करण जौहर के चैट ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में जाह्नवी कपूर ने आखिरकार शिखर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और साथ ही अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर भी खुलकर बात की है. वैसे एक्ट्रेस का अभी शादी करने का कोई भी प्लान नहीं है.
‘कॉफी विद करण 9’ में जब करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा कि क्या वह ऑफिशियली शिखर को डेट कर रही हैं, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा से यही सोचती थी कि लोग इस बारे में इतने दबी जुबान में क्यों बात करते हैं? जाहिर है, मैं नहीं चाहती कि किसी की नजर लगे और न ही मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत ज्यादा ओवर-एक्सपोज होना चाहती हूं. लेकिन मुझे लगता है कि यह छुपा कर रखना कि किसी को कभी कुछ पता न चले बहुत ओवररेटेड है. इस तरह की बातों पर पर्दा डालकर चलना अब काफी बोरिंग लगने लगा है और यह कोई इतनी बड़ी बात भी नहीं है.’
शिखर पहाड़िया से कब शादी करेंगी जाह्नवी कपूर?
इसी बातचीत के दौरान जब करण जौहर ने जाह्नवी कपूर से शादी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने साफ लहजे में कहा, ‘अभी दो-तीन साल तक तो बिल्कुल भी नहीं.’ उन्होंने आगे बताया कि उनके आसपास भले ही कई लोगों के ब्रेकअप हो रहे हैं, लेकिन वे दोनों अपने रिश्ते में एक बेहद खूबसूरत और मजबूत दौर से गुजर रहे हैं.
जाह्नवी कपूर का जब सहारा बने शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को बताया सपोर्ट सिस्टम
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. एक पुराने इंटरव्यू में जाह्नवी ने खुलासा किया था कि जब वह महज 15-16 साल की थीं, तब से शिखर उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं. उन्होंने दोनों के रिश्ते को एक-दूसरे का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया था. फैमिली गैदरिंग से लेकर मंदिर के दर्शन और पब्लिक इवेंट्स तक, दोनों को अक्सर साथ देखा जाता रहा है, जिसने हमेशा ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
बोनी कपूर भी कर चुके हैं शिखर पहाड़िया की तारीफ
मगर दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक प्राइवेट रखा, लेकिन सोशल मीडिया पर जाह्नवी का शिखर के प्रति लगाव अक्सर उनके अफेयर की खबरों को हवा देता रहा. चाहे शिखर के निकनेम वाला हार पहनना हो या उनके नाम और तस्वीरों वाली कस्टमाइज्ड टी-शर्ट, जाह्नवी ने कई बार खुले तौर पर अपना प्यार जाहिर किया है. यहां तक कि पिता बोनी कपूर भी कई मौकों पर शिखर की जमकर तारीफ कर चुके हैं. बीच में दोनों की शादी को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म था, लेकिन बोनी कपूर ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया था कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है.