‘स्पिरिट’ से ‘कैप्टन इंडिया’ तक, टी-सीरीज ने जारी की 2027 की लिस्ट, नोट कर लीजिए इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

‘स्पिरिट’ से ‘कैप्टन इंडिया’ तक, टी-सीरीज ने जारी की 2027 की लिस्ट, नोट कर लीजिए इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट


Last Updated:

टी-सीरीज ने साल 2027 के लिए अपने धमाकेदार सिनेमाई पिटारे का खुलासा कर दिया है. भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने एक साथ 7 बड़ी फिल्मों का भव्य लाइनअप घोषित कर हलचल बढ़ा दी है. इस लिस्ट में ‘खोसला का घोंसला 2’ जैसी कल्ट कॉमेडी का सीक्वल, प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन थ्रिलर ‘स्पिरिट’ और स्वतंत्रता दिवस पर आने वाली कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ शामिल हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. मशहूर प्रोड्यूसर भूषण कुमार अपनी प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज के जरिए साल 2027 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने की पूरी तैयारी कर ली है. प्रोडक्शन हाउस ने अपनी 7 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया है. इस लिस्ट में ‘खोसला का घोंसला 2’, प्रभास की ‘स्पिरिट’ और कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी मूवीज शामिल हैं. इसके अलावा ‘पुलिस कंपनी’, ‘कर्णिका’ और आदित्य रॉय कपूर-तारा सुतारिया की रोमांटिक फिल्म भी 2027 में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है.

खोसला का घोंसला 2: यह साल 2006 में रिलीज हुई आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म खोसला का घोंसला का सीक्वल है, जो अगले साल 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रिया मिश्रा और प्रशांत भागिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास, तारा शर्मा, किरण जुनेजा, रवि किशन, दिव्या खोसला, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल जैसे कई दमदार कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की अनटाइटल्ड फिल्म: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और साउथ की खूबसूरत अदाकारा श्रीलीला पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. निर्देशक अनुराग बसु की इस अनटाइटल फिल्म को 30 अप्रैल 2027 को रिलीज करने की घोषणा की गई है. भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस के बीच अभी से ही भारी उत्साह देखा जा रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पुलिस कंपनी: दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर थ्रिल और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ लेकर आ रहे हैं. यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, फरदीन खान, फातिमा सना शेख, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, मकरंद देशपांडे और अश्विनी कालसेकर जैसे सितारों की बड़ी स्टारकास्ट एक साथ नजर आने वाली है.

कैप्टन इंडिया: कार्तिक आर्यन की यह स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शिमित अमीन के डायरेक्शन में बन रही इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे. भूषण कुमार, हरमन बावेजा, पम्मी बावेजा, फिरूजी खान द्वारा निर्मित यह फिल्म एक मिशन पर आधारित है, जो एक रोमांचक कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी.

स्पिरिट: साउथ सुपरस्टार प्रभास और कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज की जाएगी. टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस बहुचर्चित फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई लीड किरदारों में नजर आएंगे. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

कर्णिका: टी-सीरीज और कथावाचक फिल्म्स की ‘कर्णिका’ साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी और निरंजन मुंधरा द्वारा निर्मित इस फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक के नाम की आधिकारिक घोषणा फिलहाल होना बाकी है.

आदित्य रॉय कपूर-तारा सुतारिया की अनटाइटल्ड मूवी: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया की फ्रेश जोड़ी जल्द ही एक नई रोमांटिक-एक्शन फिल्म में नजर आने वाली है. फिल्हाल मूवी का टाइटल रिवील नहीं किया गया है. मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म को लेकर जल्द ही अन्य अपडेट सामने आएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link