मोबाइल छीनकर भाग रहे थे स्नैचर, स्कूटी से पीछे पड़ गई खुशी! फ्लाईओवर पर ऐसा पलटा पासा, दबोचे गए दोनो बदमाश

मोबाइल छीनकर भाग रहे थे स्नैचर, स्कूटी से पीछे पड़ गई खुशी! फ्लाईओवर पर ऐसा पलटा पासा, दबोचे गए दोनो बदमाश


होमताजा खबरDelhi

मोबाइल छीन भाग रहे थे स्नैचर, पीछे पड़ गई खुशी! फिर फ्लाईओवर पर पलटा पासा

Last Updated:

दिल्ली में मोबाइल स्नैचिंग की एक वारदात में 24 साल की खुशी माहेश्वरी ने गजब का साहस दिखाया. अशोक विहार से क्लास खत्म कर घर लौट रही खुशी का शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एप्पल आईफोन 16 प्रो छीन लिया था. झटके से वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई, लेकिन चोट लगने के बावजूद उसने बदमाशों का पीछा जारी रखा. रिंग रोड फ्लाईओवर पर दोनों आरोपी पकड़े गए. पुलिस ने छीना गया आईफोन, तीन अन्य मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है.

Zoom

मोबाइल स्नैचिंग को धर दबोचने वाली खुशी माहेश्वरी को डीसीपी आकांक्षा यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया है.

Delhi Crime News. दिल्ली की युवती की बहादुरी के चलते मोबाइल स्‍नैचिंग कर भाग रहे दो बदमाश सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. दरअसल, यह कहानी है 24 साल की खुशी माहेश्वरी की है. 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे खुशी माहेश्वरी अशोक विहार में अपनी क्लास खत्म करने के बाद घर लौट रही थी. वह स्कूटी से आजादपुर की तरफ जा रही थी.

इसी दौरान शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से उसके पास पहुंच गए. इससे पहले कि खुशी कुछ समझ पाती, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसका हाथ मरोड़ा और जोर से झटका देकर एप्पल आईफोन 16 प्रो छीन लिया. अचानक हुए इस हमले से खुशी का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी से सड़क पर गिर पड़ी.

उसे मामूली चोटें भी आईं. लेकिन बदमाशों को शायद अंदाजा नहीं था कि जिस युवती को वे गिराकर भाग रहे हैं, वही उनके पीछे मुसीबत बनकर आने वाली है.

चोर-चोर का शोर मचा स्‍कूटी से किया बदमाशों का पीछा

  1. सड़क पर गिरने के बाद खुशी ने खुद को संभाला और तुरंत शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों का भी ध्यान इस वारदात की तरफ गया.
  2. दोनों आरोपी बाइक से रिंग रोड फ्लाईओवर होते हुए मुकुंदपुर की तरफ भाग रहे थे. इसी दौरान ट्रैफिक के कारण उनकी बाइक की रफ्तार धीमी पड़ गई. खुशी ने मौका देखकर उन्हें रोकने की कोशिश की.
  3. पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपियों में से एक ने खुशी की स्कूटी को धक्का देकर उसे गिराने की कोशिश की. इसके बावजूद खुशी ने पीछा जारी रखा. हालात ऐसे बने कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए.
  4. फ्लाईओवर पर दोनों वाहनों के गिरने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को आम लोगों ने पकड़ लिया. वहीं, दूसरा आरोपी फ्लाईओवर से नीचे कूद गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे भी पकड़ लिया.
  5. इस तरह खुशी की बहादुरी, स्थानीय लोगों की मदद और पुलिसकर्मी की तत्परता से दोनों आरोपी गिरफ्त में आ गए. बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया.
  6. पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो खुशी से छीना गया एप्पल आईफोन 16 प्रो भी बरामद हो गया. इसके अलावा दोनों आरोपियों के कब्‍जे से तीन अन्य मोबाइल फोन भी मिले.

चोरी की बाइक से दोनों आरोपी वारदात को दे रहे थे अंजाम
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी समीर उर्फ खचरा (19) और मुकुंदपुर निवासी मोहित उर्फ मोहिता (19) के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार, बरामद तीन अन्य मोबाइल फोन में से दो चोरी के निकले. इनमें एक थाना आदर्श नगर और दूसरा थाना जहांगीर पुरी से झपटा गया था. तीसरा मोबाइल फोन लॉक हालत में मिला. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह फोन भी उसी दिन मुकुंदपुर फ्लाईओवर से छीने गए थे. जांच के दौरान यह भी पता चला कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी चोरी की थी. यह बाइक मधु विहार थाना क्षेत्र से 21 अगस्त 2026 को चोरी की गई थी.



Source link