इस्लाम कुबूल करने के बाद शादीशुदा हीरो से किया निकाह, सुहागन बनकर गुजारे 45 साल, मगर कभी नहीं मनाया करवा चौथ?

इस्लाम कुबूल करने के बाद शादीशुदा हीरो से किया निकाह, सुहागन बनकर गुजारे 45 साल, मगर कभी नहीं मनाया करवा चौथ?


Last Updated:

Guess The Actress: हर बार की तरह हीरोइनें अपने पतियों की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. वे प्रेम के त्योहार के खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा भी करती हैं और उससे जुड़ी अपनी नई-पुरानी यादों को बयां करती हैं. मगर बॉलीवुड दिग्गज संग अपनी लव स्टोरी के लिए मशहूर हीरोइन ने कभी जताया नहीं कि वे करवा चौथ व्रत रखती हैं और न ही उसे अपनी तस्वीरों के जरिये बयां किया. मगर साथ में जिंदगी के सुनहरे 45 बड़ी खूबसूरती से गुजारे. कहते हैं कि उस मशहूर एक्ट्रेस ने धर्म बदलकर शादीशुदा हीरो से शादी की थी. क्या आपने उन्हें पहचाना?

नई दिल्ली: हीरोइनें हों या फिर आम महिलाएं, करवा चौथ के पवित्र पर्व पर ज्यादातर सुहागनें अपने पतियों के खातिर व्रत रखती हैं. फैंस भी करवा चौथ पर फिल्मी सितारों की खूबसूरत झलकियां देखने को बेताब रहते हैं. कई सितारे उन्हें निराश भी नहीं करते. मगर एक हीरोइन ने 45 साल लंबी शादी में कभी पति के साथ अपने करवा चौथ की तस्वीरें न पोस्ट कीं और न ही इसे बयां किया. जबकि कपल अपनी अनूठी लव लाइफ के चलते फैंस की नजरों में हमेशा बने रहे. हम हेमा मालिनी की बात कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

हेमा मालिनी ने शादीशुदा धर्मेंद्र से शादी की थी, इसलिए समाज ने उनके रिश्ते पर सवाल भी उठाए. उनके रिश्ते का विरोध किया. हालांकि, वे 45 साल तक साथ रहे. कई रिपोर्ट्स ने दावा किया कि उन्होंने धर्म बदलकर निकाह किया था. उन्होंने कभी पब्लिक के सामने कुबूल नहीं किया कि वे धर्मेंद्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती थीं. (फोटो साभार: IMDb)

मुमकिन है कि हेमा मालिनी ने रिश्तों में जटिलता की वजह से कभी इसे सबके सामने बयां न किया हो. वे धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी थी, इसलिए उनके पहले परिवार से दूर रहती थीं, ताकि आपस में किसी तरह खलल पैदा न हो. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कहते हैं कि धर्मेंद्र जब हेमा मालिनी के प्यार में डूबे थे, तब वे अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक देने को तैयार थे, मगर पहली पत्नी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि हिंदू मैरिज एक्टर में पहली पत्नी के रहते हुए कोई दूसरी शादी नहीं कर सकता. अगर वह ऐसा करता है, तो शादी गैर-कानूनी मानी जाएगी. (फोटो साभार: IMDb)

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी ने समाज के दबाव के बावजूद शादी की. कहते हैं कि उन्होंने शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था. धर्मेंद्र ने कथित तौर पर दिलावर खान और हेमा ने आयशा बी नाम अपनाया और 1980 में निकाह कर लिया. (फोटो साभार: IMDb)

हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं, जिनका नाम अहाना और ईशा देओल है. जबकि पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं. सनी देओल और बॉबी देओल, बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं, जबकि उनकी बेटियां लाइमटाइट से दूर रहीं. (फोटो साभार: IMDb)

तमाम जटिलताओं के बावजूद हेमा मालिनी-धर्मेंद्र ने परिवार को थामे रखा. हेमा मालिनी ने उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर का बड़ा सम्मान किया, मगर एक तय दूरी बनाए रखी, ताकि उनकी निजी जिंदगी में किसी तरह दखल न पैदा हो पाए.

हेमा मालिनी ने कभी धर्मेंद्र के पैतृक घर में कदम नहीं रखा. वे उनके पहले परिवार से दूर रहीं. पिछले साल 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था. हेमा मालिनी ने उनके साथ जिंदगी के खूबसूरत 45 साल गुजारे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link