Last Updated:
जदयू नेता संजय झा ने अनंत सिंह पर कार्रवाई को सही बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन से चलती है. व्यक्तिगत सहमति या असहमति से कोई फर्क नहीं पड़ता. अनुशासन न होने पर पार्टी में अराजकता फैल जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है.
जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा की फोटो
पटनाः जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने अनंत सिंह पर की गई कार्रवाई को पूरी तरह सही ठहराया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में हर फैसला अनुशासन के दायरे में लिया जाता है और इसमें किसी की व्यक्तिगत सहमति या असहमति से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
कार्रवाई पर नीतीश कुमार ने भी लगाई मुहर
उन्होंने आगे कहा कि यदि पार्टी में अनुशासन न हो तो स्थिति पूरी तरह अराजक हो जाएगी. जिस तरह से सब कुछ चल रहा था, उसे देखते हुए पार्टी ने यह अनुशासनात्मक कदम उठाया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है. बता दें कि अनंत सिंह को जदयू से निकाले जाने का मामला ठंड होने का नाम नहीं ले रहा है. इसे लेकर बयानबाजी का दौर जारी है.
नीरज सिंह की जीत पर अनंत सिंह ने क्या कहा?
इधर, चुनाव में नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह ने कहा कि यह जनता का फैसला है और उन्हें यह फैसला स्वीकार है. अनंत सिंह ने कहा कि वह जनता के फैसले का सम्मान करते हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी पार्टी के खिलाफ न पहले कुछ बोल रहे थे और न आगे ऐसा करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव के नतीजों से कोई निराशा नहीं है. जनता ने जिसे चुना है, उसका फैसला सर्वोपरि है.