Karwa Chauth Moon Rise Time 2026 live city wise today delhi noida mathura lucknow mumbai Amethi | करवा चौथ पर आज दिल्ली, नोएडा, मथुरा, लखनऊ, मुंबई, अम

Karwa Chauth Moon Rise Time 2026 live city wise today delhi noida mathura lucknow mumbai Amethi | करवा चौथ पर आज दिल्ली, नोएडा, मथुरा, लखनऊ, मुंबई, अम


होमताजा खबरधर्म

करवा चौथ पर आज दिल्ली, नोएडा, मथुरा समेत बाकी शहरों में चांद निकलने का समय

Last Updated:

Karwa Chauth Moon Rise Time 2026: आज करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर सुहागिनों को चांद का बेसब्री से इंतजार है. इसे लेकर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, मुंबई और अमेठी समेत देश के बाकी प्रमुख शहरों में चांद निकलने के संभावित समय की पूरी जानकारी सामने आ गई है, जिससे व्रती महिलाएं समय पर अपने व्रत को पूरा कर सकें और पूजा की रस्में विधिवत रूप से संपन्न कर सकें.

Zoom

Karwa Chauth Moon Rise Time 2026 Today: करवा चौथ का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रदेव के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं. लेकिन इस बार चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव, बारिश, प्रदूषण और आसमान में छाए काले बादलों के कारण कई शहरों में चांद के दर्शन करने में परेशानी हो सकती है. हालांकि, मौसम की स्थिति चंद्रमा के वास्तविक उदय के समय को नहीं बदलती, लेकिन उसकी दृश्यता प्रभावित हो सकती है. ऐसे में दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का संभावित समय जानना जरूरी है. आइए जानते हैं, आपके शहर में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा…

करवा चौथ पर चांद निकलने का समय | Karwa chauth Moon Rise Timing India

               शहर          आज चांद निकलने का समय
दिल्ली 8 बजकर 20 मिनट पर
मथुरा 8 बजकर 25 मिनट पर
अहमदाबाद 8 बजकर 52 मिनट पर
अल्मोड़ा 7 बजकर 57 मिनट पर
नोएडा 8 बजकर 21 मिनट पर
जयपुर 8 बजकर 22 मिनट पर
लखनऊ 8 बजकर 11 मिनट पर
गुरुग्राम 8 बजकर 23 मिनट पर
पुणे 8 बजकर 58 मिनट पर
पटना 8 बजकर 7 मिनट पर
अमृतसर 8 बजकर 22 मिनट पर
चंडीगढ़ 8 बजकर 17 मिनट पर
अमेठी 8 बजकर 05 मिनट पर
हिसार 8 बजकर 26 मिनट पर
मेरठ 8 बजकर 37 मिनट पर
तेलंगाना 8 बजकर 18 मिनट पर
गाजियाबाद 8 बजकर 21 मिनट पर
शिमला 8 बजकर 14 मिनट पर
अररिया 7 बजकर 41 मिनट पर
बैंगलोर 9 बजकर 2 मिनट पर
मुंबई 9 बजकर 5 मिनट पर
चेन्नई 8 बजकर 49 मिनट पर
कोलकाता 7 बजकर 52 मिनट पर
आगरा 8 बजकर 23 मिनट पर
कानपुर 8 बजकर 15 मिनट पर
वाराणसी 7 बजकर 58 मिनट पर
भोपाल 8 बजकर 36 मिनट पर
रायपुर 8 बजकर 24 मिनट पर
इम्फाल 7 बजकर 23 मिनट पर
जम्मू 8 बजकर 19 मिनट पर



Source link