Ramayana Advance Booking: लॉस एंजेलिस में प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में उछाल, 27% बढ़ी कमाई, भारत में बिके 2.97 लाख टिकट

Ramayana Advance Booking: लॉस एंजेलिस में प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में उछाल, 27% बढ़ी कमाई, भारत में बिके 2.97 लाख टिकट


Last Updated:

Ramayana Advance Bookings After Premiere: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ की रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा है. भारत से लेकर अमेरिका तक फिल्म की एडवांस बुकिंग पर नजर रखी जा रही है. खासकर अमेरिकी प्रीमियर के टिकटों की बिक्री में अचानक तेजी आई है. महज 24 घंटे में बुकिंग करीब 27 फीसदी बढ़ गई. वहीं, भारत में भी ओपनिंग डे के टिकट धीरे-धीरे बिक रहे हैं. अब देखना होगा कि रिलीज से पहले फिल्म की बुकिंग कितनी आगे जाती है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. फिल्म को लेकर भारत से लेकर अमेरिका तक दर्शकों के बीच बज बना हुआ है. रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार बदल रहे हैं. खासकर अमेरिका में फिल्म के प्रीमियर शो की टिकट बिक्री ने अचानक रफ्तार पकड़ी है. महज 24 घंटे में प्रीमियर की एडवांस बुकिंग में करीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, भारत में भी फिल्म की ओपनिंग डे बुकिंग धीरे-धीरे मजबूत हो रही है. 

‘रामायण’ के अमेरिकी प्रीमियर की एडवांस बुकिंग में ताजा उछाल देखने को मिला है. सैकनिल्क के मुताबिक, प्रीमियर की बुकिंग करीब 6.31 लाख डॉलर से बढ़कर 8 लाख डॉलर तक पहुंच गई. यह बढ़ोतरी महज 24 घंटे में दर्ज की गई है. यानी एक दिन में करीब 1.69 लाख डॉलर का इजाफा हुआ. प्रतिशत के हिसाब से यह उछाल लगभग 27 फीसदी है. खास बात ये है कि यह तेजी फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद देखने को मिली है. फाइल फोटो. 

दरअसल, बुधवार (28 अक्टूबर) को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी समेत फिल्म से जुड़े कई लोग शामिल हुए. स्क्रीनिंग के बाद सामने आए शुरुआती रिएक्शन ने भी फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ाई. अमेरिका में फिल्म का प्रीमियर अब 10 लाख डॉलर की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच रहा है. यह आंकड़ा खास इसलिए है, क्योंकि ‘एनिमल’ ने वहां हिंदी फिल्मों के प्रीमियर की कमाई के लिए करीब 10 लाख डॉलर का बेंचमार्क बनाया था. अगर ‘रामायण’ की बुकिंग इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो फिल्म इस आंकड़े को छू सकती है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के प्रीमियर के बाद शुरुआती रिएक्शन भी सामने आए हैं. फिल्म को देखने वाले दर्शकों ने इसकी तारीफ की. दर्शकों ने यश, रणबीर कपूर और साई की एक्टिंग के साथ फिल्म के वीएफएक्स और कहानी में दिखाई गई प्रामाणिकता की तारीफ की. यश के रावण वाले किरदार को लेकर भी खास चर्चा हुई. सोशल मीडिया रिएक्शन में इसकी फैंटेसी वाले भव्य संसार और भावनात्मक कहानी की सराहना की गई. फाइल फोटो. 

अमेरिका के मुकाबले भारत में ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग लगातार आगे बढ़ रही है. यहां फिल्म की ओपनिंग डे बुकिंग 5 नवंबर के लिए ट्रैक की जा रही है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 29 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों को छोड़कर 12.77 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई दर्ज की गई. इस दौरान करीब 2.97 लाख टिकट बिक चुके थे. अगर ब्लॉक सीटों को भी शामिल किया जाए तो एडवांस बुकिंग का ग्रॉस कलेक्शन 15.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फाइल फोटो. 

फिल्म की बुकिंग दशहरे के आसपास 20 अक्टूबर को शुरू हुई थी. शुरुआती 24 घंटों में ब्लॉक सीटों को हटाकर ग्रॉस कलेक्शन करीब 3.61 करोड़ रुपये था. तब लगभग 92,755 टिकट बिके थे. 23 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 6.25 करोड़ रुपये पहुंच गया. 25 अक्टूबर को एडवांस बुकिंग से करीब 8.91 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके बाद टिकट बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई. फाइल फोटो. 

एडवांस बुकिंग में एक और बात सामने आई है. फिल्म के शोज की संख्या भी बढ़ी है. शुरुआत में डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघरों के बीच कमाई के बंटवारे को लेकर विवाद था. बाद में मामला सुलझा और फिल्म के शोज बढ़ाए गए. इससे ज्यादा लोगों को टिकट बुक करने का मौका मिला और बुकिंग को भी फायदा हुआ. सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति शो औसतन बिकने वाले टिकटों की संख्या शुरुआती करीब 26 से बढ़कर लगभग 47 हो गई. वहीं, शो की संख्या में करीब 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे पता चलता है कि बुकिंग बढ़ने के पीछे सिर्फ ज्यादा शो होना ही नहीं, बल्कि प्रति शो टिकट बिक्री में सुधार भी शामिल है.

अमेरिका में ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग की तुलना ‘धुरंधर 2’ से भी हो रही है. अभी टिकटों की बिक्री के मामले में ‘रामायण’ पीछे है, लेकिन इसके टिकट महंगे होने की वजह से कमाई का अंतर ज्यादा नहीं है. इसलिए सिर्फ टिकटों की संख्या देखकर दोनों फिल्मों की कमाई का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा. भारत में भी ‘रामायण’ की बुकिंग धीरे-धीरे बढ़ रही है. बुकमायशो पर हर दिन करीब 19 हजार से 27 हजार टिकट बिक रहे हैं. यानी फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link