Karwa Chauth vrat 2026 what to do with karwa after karva chauth vrat | करवा चौथ व्रत के बाद करवे के साथ भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां, जान लें सही इस्

Karwa Chauth vrat 2026 what to do with karwa after karva chauth vrat | करवा चौथ व्रत के बाद करवे के साथ भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां, जान लें सही इस्


होमफोटोधर्म

करवा चौथ व्रत के बाद करवे के साथ ना करें ये 4 गलतियां, जानें इस्तेमाल का तरीका

Last Updated:

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ में करवा केवल एक पूजा पात्र नहीं बल्कि श्रद्धा, समर्पण और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में व्रत पूरा होने के बाद भी करवे को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा सामग्री का अनादर करना उचित नहीं माना जाता इसलिए करवे को सुरक्षित स्थान पर रखें और उसे जानबूझकर तोड़ने से बचें. आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत के बाद करवे का क्या करें…

Top Deals Inside

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. कई बार व्रत के समापन के बाद महिलाएं जाने-अनजाने करवे को लेकर ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है. ऐसे में करवे का विसर्जित करने या संभालकर रखने के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत के बाद करवा के साथ कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.

करवे को खंडित होने से बचाएं – करवा चौथ की पूजा में इस्तेमाल किए गए करवे को संभालकर रखना चाहिए क्योंकि इसमें व्रत की ऊर्जा समाहित होती है. जिस तरह पूजा के दौरान करवे का सुरक्षित रहना जरूरी है, उसी तरह पूजा के बाद भी करवे को खंडित ना होने दें. अगर यह गलती से टूट भी जाए तो उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें क्योंकि खंडित करवे का घर पर होना अशुभ माना जाता है.

करवे को गंदी जगह पर रखने से बचें – पूजा में इस्तेमाल किए गए करवे को कूड़ेदान या किसी गंदी जगह पर रखना उचित नहीं माना जाता. अगर आप इसे किसी वजह से तुरंत विसर्जित नहीं कर पा रहे हैं तो इसे इधर-उधर रखने से बचें. करवे को साफ करके किसी पवित्र और स्वच्छ स्थान पर रख दें, जहां किसी का हाथ ना लगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करवे का अनादर करने से बचें – करवा पूजा से जुड़ी पवित्र वस्तु माना जाता है. इसलिए इसे जमीन पर ऐसी जगह ना रखें, जहां उस पर पैर लगने या ठोकर लगने की आशंका हो. इसे पूजा स्थल या किसी साफ स्थान पर रखना बेहतर होता है. करवे पर शिव-पार्वती के साथ महालक्ष्मी की कृपा निहित होती है इसलिए करवे का अनादर करने से बचें.

करवे की बची हुई चीजों को इधर-उधर ना फेंकें – पूजा के दौरान करवे में बचा हुआ जल या अन्न फेंकने के बजाय श्रद्धा और स्वच्छता के साथ उसका उचित उपयोग करें. जल को पौधों में डाल सकते हैं, अगर उसमें कोई ऐसी सामग्री ना मिली हो जो पौधों को नुकसान पहुंचाए. अन्न को भी साफ-सुथरे तरीके से उपयोग में लाएं या जरूरतमंदों को दें.

पूजा के बाद करवे का क्या करें? – अगर आप करवे का विसर्जन नहीं कर पा रहे हैं तो इसे अच्छे साफ करके किसी लाल कपड़े में लपेटकर अगले साल के लिए सुरक्षित स्थान पर रख दें. करवा चौथ के बाद आप करवे को पीपल, आम का पेड़, बरगद के पेड़ के नीचे रख दें. इन पेड़ों को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है. सबसे बढ़िया है कि करवा चौथ की पूजा के बाद करवे को किसी नदी में प्रवाहित कर दें. या फिर करवे में अनाज भरकर किसी जरूरतमंद को दान कर दें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link