हिमाचल प्रदेशः छात्र सर्वेश के सेना के लिए ड्रोन बनाने के दावे को IDEX DIO ने बताया फर्जी, कहा-यह पूरी तरह से फेक है


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पॉलीटेक्नीक छात्र सर्वेश शर्मा को ड्रोन बनाने के लिए 3.5 करोड़ की ग्रांट मिलने की खबर को आईडीईएक्स ने फर्जी करार दिया है. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

Top Deals Inside

हिमाचल के छात्र सर्वेश के ड्रोन बनाने के दावे को सेना के रिसर्च सेंटर ने Zoom

घायल छात्र को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के पॉलीटेक्नीक कॉलेज बड़ू के छात्र सर्वेश शर्मा को सेना के लिए ड्रोन बनाने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने की खबर को भारतीय सेना के इनोवेशंस फॉर डिफेंस एक्सीलेंस सेंटर ने फर्जी करार दिया है. अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी उन्होंने सांधा की है. ऐसे में अब सर्वेश के घायल होने का पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है और पूरी घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हमीरपुर पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है.

‘IDEX DIO’ नाम से एक्स हैंडल पर लिखा गया है कि दो महीने से सर्वेश शर्मा के प्रोजेक्ट को 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने जो खबर चल रही है, वह फर्जी है. इस तरह की जानकारी को क्रॉस वैरिफाई किया जाना चाहिए.

गौर रहे कि आईडेक्स रक्षा क्षेत्र में इनोवेशन को लेकर भारत सरकार की एक पहल है और इसे वर्ष 2018 में रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के तहत शुरू किया गया था. 24 घंटे पहले यानी सर्वेश के हॉस्टल से गिरने की घटना के दौरान ही आईडैक्स डीओ ने एक्स पर उनके दावे का खंडन किया है. हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि सेना की तरफ से कॉलेज प्रबंधन को संपर्क कर सर्वेश का नंबर मांगा गया है.  फिलहाल, कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस संबंध में प्रतिक्रिया का इंतजार है.

कई सवाल उठ रहे

सर्वेश को लेकर हमीरपुर जिला प्रशासन और कालेज प्रबंधन की तरफ से बाकायदा प्रेस रिलीज जारी की गई थी. 24 सितंबर को यह दावा पेश किया गया था. अहम बात है कि राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भी सर्वेश को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया था.



Source link