UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट के लिए बदली रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, 8 लाख से ज्यादा भर चुके फॉर्म

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट के लिए बदली रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, 8 लाख से ज्यादा भर चुके फॉर्म


Last Updated:

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन डेट 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक बढ़ा दी गई है. अब तक 8.78 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक फीस जमा नहीं की है या फॉर्म अधूरा है, वे तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते है.

Zoom

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है

नई दिल्ली (UGC NET December 2026 Registration). असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने के लिए यूजीसी नेट पास करना जरूरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए अब तक 8.78 लाख से ज्यादा उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. हालांकि, इनमें से कई ऐसे भी हैं जिनका फॉर्म या फीस भुगतान अभी किसी न किसी वजह से अटका हुआ है.

एनटीए के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 6.92 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी अपनी फीस भरकर अपना कंफर्मेशन पेज भी डाउनलोड कर चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिनके कुछ चरण अभी भी अधूरे हैं. अगर आपने भी सिर्फ रजिस्ट्रेशन करके छोड़ दिया है और फाइनल स्टेप्स पूरे नहीं किए हैं तो अब बिना एक पल गंवाए एक्शन लेने का वक्त आ गया है. जानिए ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कब तक और कैसे कर सकते हैं.

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा

एनटीए ने स्पष्ट कर दिया है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) तय की गई है. इससे पहले लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 थी. इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. अगर आप आखिरी समय पर होने वाली तकनीकी गड़बड़ियों या सर्वर डाउन होने की समस्या से बचना चाहते हैं तो आज ही ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट का फॉर्म भर लें.

NTA UGC NET December 2026: अब तक 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन के आंकड़े

एनटीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा से जुड़े आंकड़े शेयर किए हैं. इनके मुताबिक, कुल 8.78 लाख रजिस्ट्रेशन में से अभी भी हजारों अभ्यर्थियों के फॉर्म अधूरे हैं:

  • फोटो और सिग्नेचर पेंडिंग: कई उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए हैं और उनकी फीस भी बाकी है.
  • इमेज अपलोड के बाद फॉर्म और फीस बाकी: कुछ अभ्यर्थियों ने डॉक्यूमेंट्स तो अपलोड कर दिए हैं, लेकिन फाइनल सबमिशन और फीस का भुगतान अभी अटका हुआ है.
  • केवल फीस भुगतान बाकी: हजारों अभ्यर्थी फॉर्म सबमिट कर चुके हैं, लेकिन आखिरी स्टेप यानी फीस जमा करना अभी बाकी है. याद रखें, जब तक फीस जमा नहीं होती, आपका फॉर्म स्वीकार नहीं माना जाएगा.

कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना क्यों जरूरी है?

अक्सर अभ्यर्थी यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म भरकर निश्चिंत हो जाते हैं. लेकिन सबसे जरूरी काम होता है ‘कंफर्मेशन पेज’ (Confirmation Page) को डाउनलोड करना. यह इस बात का पक्का सबूत होता है कि आपका आवेदन एनटीए तक सफलतापूर्वक पहुंच चुका है. अगर आपके पास यह पेज नहीं है तो भविष्य में काउंसलिंग या एडमिट कार्ड के समय परेशानी खड़ी हो सकती है. इसलिए फीस भरने के तुरंत बाद इसे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करके रख लें.

आखिरी समय की हड़बड़ी से कैसे बचें?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय लास्ट मोमेंट की हड़बड़ाहट से बचना जरूरी है. इसके लिए ये स्मार्ट टिप्स आपके काम आ सकते हैं:

  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई तैयार रखें: ट्रांजैक्शन फेल होने पर घबराएं नहीं, दूसरा पेमेंट मेथड ट्राई करें.
  • ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें: केवल ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ही अपना आवेदन पूरा करें. फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें.
  • क्रॉस-चेक करें डेटा: नाम, जन्मतिथि और विषय कोड भरते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि करेक्शन विंडो का भरोसा नहीं रहता.

लास्ट डेट का इंतजार किए बिना आज ही यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर लें.



Source link