‘मेरी शेरनी सामने खड़ी थी, मैं चूहा बन गया’, आलिया को प्रपोज करते वक्त क्यों घबराए थे ‘रामायण’ स्टार रणबीर कपूर?

‘मेरी शेरनी सामने खड़ी थी, मैं चूहा बन गया’, आलिया को प्रपोज करते वक्त क्यों घबराए थे ‘रामायण’ स्टार रणबीर कपूर?


Last Updated:

Ranbir Kapoor Recalls Proposing To Alia Bhatt In Masai Mara: प्यार का इजहार करने के लिए लोग अक्सर खास जगह चुनते हैं लेकिन रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी के इस पल को कुछ इस तरह यादगार बनाया कि कहानी सुनकर हर कोई हैरान रह जाए. हाथ में अंगूठी, सामने आलिया भट्ट और आस-पास जंगल का रोमांचक माहौल. रणबीर ने इस दौरान ऐसा मजेदार खुलासा किया, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज तो दिखा और साथ में ये भी पता चला कि वो कितने घबराए हुए थे.

नई दिल्ली. ‘रामायण’ के राम यानी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों चर्चा में है. रणबीर ने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अपनी जिंदगी के उस खास पल को याद किया, जब उन्होंने आलिया को शादी के लिए प्रपोज किया था. यह कोई आम प्रपोजल नहीं था. एक तरफ सामने उनकी होने वाली दुल्हन थीं तो दूसरी तरफ जंगल में तीन खूंखार शेर मौजूद थे. ऐसे माहौल में रणबीर ने घुटनों पर बैठकर आलिया से अपने दिल की बात कही. इस किस्से को सुनकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. फाइल फोटो. 

रणबीर कपूर ने बताया कि वह आलिया को प्रपोज करने के लिए पहले से तैयारी करके गए थे. उन्होंने अपने गाइड और ड्राइवर को टिप भी दी थी, ताकि वे जंगल के बीच किसी अच्छी जगह पर गाड़ी रोक सकें. रणबीर अपने साथ अंगूठी लेकर गए थे और चाहते थे कि जब वह आलिया के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के लिए पूछें, तो उस पल की तस्वीरें भी खींची जाएं. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने गाइड और ड्राइवर से दूर से तस्वीरें लेने के लिए कहा था. इसकी वजह बताते हुए रणबीर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लड़कियों को तस्वीरें खिंचवाने और उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का बहुत शौक होता है. वह चाहते थे कि आलिया के पास इस खास पल की खूबसूरत यादें रहें. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

रणबीर की प्लानिंग रोमांटिक थी लेकिन उस पल का माहौल उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा रोमांचक था. रणबीर कपूर ने बताया कि जब वह आलिया को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठे, तब वहां से करीब 100 फीट की दूरी पर तीन शेर मौजूद थे. फाइल फोटो

यह सुनकर अमिताभ बच्चन ने मजाक में कहा कि ऐसे खास पल का कोई सबूत भी होना चाहिए. इस पर रणबीर ने बताया कि उनके पास अंगूठी तो थी ही, लेकिन आस-पास का माहौल ऐसा था कि वह खुद को चूहे जैसा महसूस कर रहे थे. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

रणबीर ने अपने अंदाज में कहा, ‘करीब 100 फीट पर तीन बब्बर शेर इस तरफ थे और मेरी शेरनी मेरे आगे खड़ी थी और मैं चूहा बनकर अपने घुटनों पर खड़ा था कि बेबी, ‘क्या तुम मेरे से शादी करोगी?’ उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद लोग हंस पड़े. रणबीर ने इस पूरे एक्सपीरियंस को अपनी जिंदगी का अद्भुत पल बताया और कहा कि वह इसे हमेशा याद रखेंगे. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित अपने घर वास्तु में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ के दौरान और करीब आई थी. शादी से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को कुछ समय तक निजी रखा था. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

शादी के बाद 6 नवंबर 2022 को रणबीर और आलिया एक बेटी के माता-पिता बने. उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा रखा. आलिया ने सोशल मीडिया पर बेटी के नाम का खुलासा करते हुए बताया था कि यह नाम रणबीर की मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने चुना था. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link