Skin Care: सर्दी में स्किन को ड्राई होने से कैसे बचाएं, स्किन एक्सपर्ट से जानें लंबे समय तक त्वचा को हाइड्रेट रखने का तरीका

Skin Care: सर्दी में स्किन को ड्राई होने से कैसे बचाएं, स्किन एक्सपर्ट से जानें लंबे समय तक त्वचा को हाइड्रेट रखने का तरीका


Last Updated:

Winter Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में त्वचा में रूखापन, खुरदरापन और बेजान पन महसूस होना कॉमन प्रॉब्लम है. इसलिए मौसम में बदलाव के साथ स्किन केयर रूटीन में जरूरी बदलाव करना जरूरी होता है. सर्दियों में अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए किसी महंगे या स्ट्रिक स्किनकेयर रूटीन की जरूरत नहीं होती है. यहां स्किन एक्सपर्ट से जानें स्किन को ठंड के मौसम में लंबे समय तक हाइड्रेट रखने का आसान तरीका क्या है.

सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है. ये एक कॉमन प्रॉब्लम है. ऐसा ठंडी हवाएं, घरों के अंदर की गर्मी, बार-बार चेहरा धोना और बहुत गर्म पानी से नहाने के कारण होता है. इन सब वजहों से त्वचा की नमी जल्दी उड़ जाती है और त्वचा की स्किन बैरियर कमजोर हो जाती है. सर्दियों में रूखी त्वचा से निपटने के कई तरीके हैं, जिनमें से एक है, अपने स्किन केयर रूटीन में जरूरी बदलाव और उसे रोज फॉलो करना.

नई दिल्ली स्थित एलांटिस हेअल्थ्केयर में डर्मेटोलॉजिस्ट और ऐस्थेटिक फिजिशियन MBBS, MD डॉ चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि सर्दियों में त्वचा के रूखे होने का मुख्य कारण ह्यूमिडिटी का कम होना है, जिससे त्वचा में नमी का स्तर भी गिर जाता है. त्वचा की एक नेचुरल प्रोटेक्टिव परत होती है जो त्वचा में नमी बनाए रखती है और उसे बाहरी वातावरण के असर से बचाती है. सर्दियों में ये परत कमजोर हो जाती है, जिससे त्वचा की नमी बाहर निकल जाती है. इसके कारण त्वचा में खिंचाव, खुजली और अन्य तरह की बेचैनी महसूस हो सकती है.
एक्सपर्ट बताती हैं कि सर्दियों में रूखी त्वचा से निपटने के लिए, सबसे पहले सही फेस वॉश का चुनाव करना जरूरी है. कड़े साबुन, तेज खुशबू वाले क्लींजिंग प्रोडक्ट्स और ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल न करें जो त्वचा के नेचुरल तेल को हटा देते हैं, क्योंकि इनसे रूखापन और त्वचा में जलन बढ़ सकती है. ऐसे में माइल्ड क्लींजर चुनना बेहतर है जिनमें खुशबू न हो, ये त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चेहरे को बहुत गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से धोना चाहिए. इसमें कोई दोराय नहीं कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन इससे त्वचा का नेचुरल तेल खत्म होता है और नमी कम होने लगती है. साथ ही, कम समय तक नहाना और हल्के क्लींजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है.

त्वचा में लंबे समय तक नमी बनाए रखने के लिए उसे बार-बार मॉइस्चराइज करना जरूरी है. आप किस तरह का मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करते हैं और कब करते हैं, यह बहुत मायने रखता है. नहाने या चेहरा धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाने से सबसे अच्छे परिणाम मिलते हैं.

जिनकी त्वचा रूखी है, उन्हें गाढ़ी क्रीम या ऑइंटमेंट का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं, जिनकी त्वचा ऑयली है या जिन पर मुहांसे जल्दी होते हैं, उन्हें हल्के और ‘नॉन-कॉमेडोजेनिक लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए. सेरामाइड्स, ग्लिसरीन और हायल्यूरोनिक एसिड जैसे तत्व त्वचा की हाइड्रेटिंग परत को मजबूत करने और नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा, पेट्रोलेटम त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे नमी का नुकसान रुकता है.

अगर आप बार-बार स्क्रब, तेज एसिड या इसी तरह के अन्य एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा में बहुत ज्यादा जलन हो सकती है, खासकर तब जब त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर पहले से ही कमजोर हो. जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन करने से त्वचा पर लालिमा आ सकती है, लेयर्स उतर सकती हैं, जलन हो सकती है और त्वचा बहुत सेंसिटिव हो सकती है.

कई अलग-अलग कॉस्मेटिक उत्पादों का एक साथ इस्तेमाल करने से भी रूखापन बढ़ता है. इसलिए, अपने स्किनकेयर रूटीन को सरल रखें और केवल हल्के क्लींजिंग, मॉइस्चराइजिंग और सन प्रोटेक्शन पर ध्यान दें. सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें, क्योंकि सूरज की किरणें तब भी त्वचा पर असर डालती हैं.

हेल्दी फैट्स, फल, सब्जियां और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने से त्वचा बेहतर तरीके से काम कर पाती है. डाइट में नट्स, बीज, अंडे और तैलीय मछलियां शामिल करने से शरीर को महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link