Last Updated:
UP MLC Election Results 2026 Live Vote Counting: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में लखनऊ की सीट भाजपा से छीनने के बाद वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर भी सपा बड़ी जीत की ओर है. सपा कैंडिडेट आशुतोष सिन्हा ने लीड ले ली है….और पढ़ें
यूपी एमएलसी इलेक्शन रिजल्ट लाइव.
यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट 2026 लाइव : उत्तर प्रदेश में हुए एमएलसी चुनाव की मतगणना आज तीसरे दिन भी जारी है. 11 सीटों में से 6 सीट पर भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिल गई है. वहीं समाजवादी पार्टी 4 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है. मगर एक सीट पर अभी भी संशय बरकरार है. हालांकि, इस पर सपा ही बढ़त बनाए हुए है. गौरतलब है, इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इस बार के एमएलसी चुनाव में कुल 152 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है. इन सभी की किस्मत का फैसला धीरे-धीरे होता जा रहा है. अब वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर सबकी नजर बनी हुई है. इस खबर से जुड़ी पल-पल की जानकारी चाहिए तो न्यूज 18 के इस लाइव ब्लॉग को पढ़ते रहिए.
October 29, 202606:28 IST
यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट 2026 लाइव : लखनऊ में सपा की कांति सिंह ने भाजपा एमएलसी अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हराया
UP MLC Election Results 2026 Live Vote Counting: भाजपा ने अभी तक मेरठ टीचर, मेरठ ग्रेजुएट, बरेली टीचर, गोरखपुर टीचर, लखनऊ टीचर और आगरा स्नातक सीट जीती है. सपा ने वाराणसी टीचर, आगरा टीचर, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक जीत ली है. टीचर में कई नतीजे मंगलवार को ही आ गए थे. बुधवार को तय हुए नतीजों में सबसे खास लखनऊ ग्रेजुएट का रिजल्ट है, जहां सिटिंग एमएलसी और भाजपा कैंडिडेट अवनीश सिंह को सपा की कांति सिंह ने बड़े अंतर से शिकस्त देकर चौंका दिया है. गोरखपुर टीचर एमएलसी से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी निर्दलीय राजीव यादव से हारते-हारते सीट बचा ले गए.
October 29, 202606:21 IST
उप्र विधान परिषद चुनाव : वाराणसी में सपा प्रत्याशी की जीत का प्रमाणपत्र रोका जा रहा है: अखिलेश का आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान वाराणसी प्रशासन पर दिल्ली और लखनऊ से ‘विरोधाभासी दबाव’ में काम करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी की जीत हो चुकी है, लेकिन उन्हें जीत का प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है. वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र रहे वाराणसी में यादव के आरोपों के बाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पर सबका ध्यान केंद्रित हो गया. वहां देर शाम तक मतगणना जारी थी. सपा मुखिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट में आरोप लगाया कि वाराणसी में भाजपा की हार को राष्ट्रीय समाचार बनने से रोकने के लिए मतगणना की प्रक्रिया धीमी की जा रही है या उसे रोक दिया गया है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से निष्पक्षता साबित करने का आग्रह करते हुए कहा कि मतगणना में कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
October 29, 202606:20 IST
UP MLC Election Results 2026 Live Vote Counting: योगी आदित्यनाथ ने उप्र विधान परिषद चुनावों के विजेताओं को बधाई दी
यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट 2026 लाइव : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रात करीब नौ बजे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई. विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. इसके साथ ही उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं.