‘अंदर के शैतान को पहचानें’, रावण पर ‘रामायण’ की ‘सीता’ साई पल्लवी के बयान पर छिड़ी जंग, भड़के फैंस ने दी नसीहत

‘अंदर के शैतान को पहचानें’, रावण पर ‘रामायण’ की ‘सीता’ साई पल्लवी के बयान पर छिड़ी जंग, भड़के फैंस ने दी नसीहत


Last Updated:

Ramayana Sita Sai Pallavi On Ravana: ‘रामायण’ की रिलीज से चंद रोज पहले साई पल्लवी ने रावण पर कुछ ऐसा बयान दिया है जिसे लोग पचा नहीं पा रहे हैं. कुछ लोग साई पल्लवी के बयान का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें खुद में सुधार करने की नसीहत दे रहे हैं. दरअसल, एक्ट्रेस का मानना है कि रावण पूरी तरह गलत नहीं था. एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 5 नवंबर को रिलीज हो रही ‘रामायण’ में साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

साई पल्लवी ‘रामायण’ में सीता का रोल निभा रही हैं.

नई दिल्ली: साई पल्लवी जल्द ही नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी. उन्होंने महाकाव्य से मिलने वाली सीख पर अपना नजरिया पेश किया. उन्होंने लॉस एंजिल्स में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर में कहा कि यह कहानी लोगों को आत्म-चिंतन करने, अपने भीतर की अच्छाइयों और बुराइयों को पहचानने और समय के साथ बेहतर इंसान बनने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती है.

साई पल्लवी ने आगे कहा, ‘अगर कोई भारतीय कल्चर और भारतीय महाकाव्यों के बारे में जानने का इच्छुक है, तो मुझे लगता है कि यह एक अच्छी शुरुआत हो सकती है, जहां आप ‘रामायण’ का सबसे बेहतरीन रूप देख सकते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक धर्मग्रंथ के तौर पर अगर आप आस्था रखते हैं, तो आप आत्म-चिंतन कर सकते हैं. यह देख सकते हैं कि आपके अंदर क्या अच्छाइयां और बुराइयां हैं. आप समय के साथ खुद को सुधारना सीख सकते हैं. चूंकि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं था. यह जरूरी है कि हम अपने अंदर के ‘रावण’ को पहचानें और समय के साथ उसमें बदलाव लाएं.’



Source link