‘मेरे मन पर बोझ है’, ‘पेड्डी’ विवाद पर जाह्नवी कपूर का छलका दर्द, चुप रहने पर जताया अफसोस

‘मेरे मन पर बोझ है’, ‘पेड्डी’ विवाद पर जाह्नवी कपूर का छलका दर्द, चुप रहने पर जताया अफसोस


Last Updated:

‘कॉफी विद करण 9’ में जाह्नवी कपूर ने फिल्म पेड्डी से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने फिल्म के कॉन्टेंट पर सवाल दागे और खुद ही उनके जवाब दिए. एक्ट्रेस के बयान ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया है. उन्होंने महिलाओं को गलत तरीके से दिखाने और समाज पर पड़ने वाले असर पर चिंता जताई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जाह्नवी कपूर ने ‘कॉफी विद करण 9’ में अपना अनुभव बयां किया. (फोटो साभार: Instagram@janhvikapoor)

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘पेड्डी’ से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की है. उन्होंने फिल्म में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके पर चिंता जताई. एक्ट्रेस ने ‘कॉफी विद करण’ के ताजा एपिसोड में अपनी जिम्मेदारी और चिंताओं पर ध्यान दिलाया. जाह्नवी ने कहा कि वह इस विवाद पर बात करने पर हिचकिचा रही थीं, क्योंकि कई लोगों ने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की थी. हालांकि, उन्हें बाद में लगा कि इस स्थिति में अपनी भूमिका और महिलाओं पर फिल्म की कहानी के असर को स्वीकार करना जरूरी है.

जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘मेरे मन में कई बातें थीं. मैं इस बारे में बात करने से इसलिए हिचकिचा रही थी क्योंकि लोगों ने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की थी. मुझे सच में समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहूं या क्या कुछ कहने की जरूरत भी है. यह जरूरी है कि जो कुछ भी हुआ, उसमें अपनी जिम्मेदारी मैं खुद लूं. मेरे मन पर इसका बहुत बोझ है कि इस तरह की कहानी का हमारे समाज पर खासकर महिलाओं पर कितना बुरा असर पड़ सकता है.’

फिल्म के कॉन्टेंट पर उठाए सवाल
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि वह शर्म हमेशा मेरे साथ रहेगी. क्या मैं कुछ और कर सकती थी? क्या मैं और ज्यादा सतर्क रह सकती थी? क्या मैंने इस पर कड़ा विरोध जताया होता? बिल्कुल, हां. क्या यह समस्या थी? क्या यह महिलाओं को महज एक ऑब्जेक्ट की तरह पेश करने की हद थी? क्या कहानी के जरिए इसने यौन उत्पीड़न को भी बढ़ावा दिया? हां.’

पहले ज्यादा सतर्क हैं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी ने आगे बताया, ‘मैं बस इतना कर सकती हूं कि यह पक्का करूं कि ऐसा दोबारा न हो. मैंने खुद को बहुत कोसा है कि मुझे और ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था, मुझे कड़ा विरोध जताना चाहिए था. मुझे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा क्योंकि ऐसा लग सकता है कि मैं अपना दोष दूसरों पर डाल रही हूं, लेकिन पता है कैसा लगता है? ऐसा लगता है कि जैसे-जैसे मुझे जानकारी मिलती गई, मैं डायरेक्टर की बातों के बीच चीजों को कम चैलेंजिंग बनाने की कोशिश कर रही थी.’

एक्ट्रेस ने अनुभव किया बयां
जाह्नवी कपूर ने आगे कहा, ‘मेरे पास सहूलयित है. मुझे इसका फायदा उठाना चाहिए था, क्योंकि वैसे भी खास सहूलियत होने की वजह से मुझे आलोचना तो झेलनी ही पड़ेगी. बेहतर होता कि मैं इसका इस्तेमाल कर लेती.’ जाह्नवी ने शूटिंग के दौरान अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, ‘यह एक तरह से ऐसा अनुभव था जिससे मुझे बहुत असहज महसूस हुआ.’ उन्होंने यह भी माना कि पूरी शूटिंग के दौरान उन्हें असहजता महसूस हुआ.



Source link